31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपके घर में बिजली आती है? खुश हो जाइए, आपको ब्याज मिलने वाला है

Electricity Bill Update: राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि अपने बिल में ब्याज राशि लगना सुनिश्चित करने के बाद ही बिल जमा करें।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 10 Sep 2023, 8:56 AM IST

Good news for electricity consumers

Good news for electricity consumers

Power Corporation: बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। उनकी जमा सिक्योरिटी राशि पर ब्याज मिलना शुरू हो गया है। ग्रामीण उपभोक्ताओं को अगस्त महीने के बिल में ही ब्याज राशि दी जा रही है, जबकि शहरी उपभोक्ताओं को सितंबर महीने के बिल में यह राशि दी जाएगी। इसलिए उपभोक्ता बिजली बिल की जांच कर लें। यदि ब्याज की राशि बिल में नहीं दर्ज है तो शिकायत करें। इस राशि को घटाने के बाद ही बिजली बिल जमा करें। इस संबंध में बिल संबंधी सॉफ्टवेयर अपडेट कर दिया गया है।

यह भी पढ़े : UP Government Scheme: अविवाहित, विधवा, तलाकशुदा महिलाएं करें आवेदन, जानिए सरकार की योजना


प्रदेश के लगभग 3.30 करोड़ विद्युत उपभोक्ताओं को उनकी जमा सिक्योरिटी पर ब्याज देने का प्रावधान है। अप्रैल, मई और जून माह के बिजली बिल में ब्याज राशि भी दर्ज की जाती है। ऐसे में जितना ब्याज मिलता है, उतना बिजली बिल की राशि कम हो जाती है। इस बार ब्याज राशि नहीं दी गई। उपभोक्ता परिषद ने पूरे मामले में नियामक आयोग में शिकायत की।

यह भी पढ़े : Lucknow Politics Update: ओम प्रकाश राजभर दगे हुए कारतूस है, जानिए किसने कही ये बात

पावर कॉरपोरेशन ने बताया कि बिलिंग सॉफ्टवेयर में व्यवस्था न होने के कारण ब्याज राशि नहीं दी जा सकी है, लेकिन अब सॉफ्टवेयर में बदलाव कर दिया गया है। अगस्त और सितंबर माह के बिजली बिल में ब्याज राशि जारी किया जा रहा है। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि अपने बिल में ब्याज राशि लगना सुनिश्चित करने के बाद ही बिल जमा करें। यदि किसी कारण से ब्याज राशि नहीं दर्ज की गई है तो उसके बारे में अपने उपकेंद्र में अधिशासी अभियंता से संपर्क करें