31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lucknow Politics Update: ओम प्रकाश राजभर दगे हुए कारतूस है, जानिए किसने कही ये बात

Lucknow Politics: घोसी उपचुनाव के रिजल्ट के बाद से ही पोस्टर वार शुरू हो गया, सोशल मीडिया पर कई पोस्टर वायरल हुए जो चर्चा का विषय बने हुए है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 9 Sep 2023, 2:21 PM IST

Lucknow Politics Update

Lucknow Politics Update

Ghosi By-Election Result: घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह की भाजपा प्रत्याशी पर बढ़त की खब़रें जैसे ही आनी शुरू हुई थी समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटने लगी। जैसे ही समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की बम्पर जीत की घोषणा हुई, तैसे ही समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।

रात भर पार्टी कार्यालय में जमी कार्यकर्ताओं की भीड़
2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा बुरी तरह से हारेगी। कार्यकर्ता ढोल नगाड़े की थाप के साथ भांगड़ा की धुन पर नाचे। एक दूसरे को मिठाई खिलाई। रातो रात पोस्टर बन गए और पार्टी कार्यालय बाहर लगा दिए गए।

Lucknow poster war: सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय
घोसी उपचुनाव के परिणाम के बाद से समाजवादी पार्टी में रौनक लौट आई है। भारतीय जनता पार्टी के विफलता के बाद पोस्टर वार शुरू हो गया है। लखनऊ स्थित सपा प्रदेश कार्यालय के बाहर ओपी राजभर की तस्वीर वाली एक होर्डिंग लगाई गई है। जिसमे ओपी राजभर पर कमेंट लिखे गए है , जो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है, इसको समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राज्य सचिव आशुतोष सिंह ने लगवाया है।