लखनऊ

आजम खां के खिलाफ दर्ज हुई एक और एफआईआर, इस बार लगा यह बड़ा आरोप

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां की मुसीबतें कम होने की बजाए और बढ़ती जा रही हैं।

2 min read
Oct 23, 2018
azam khan

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां की मुसीबतें कम होने की बजाए और बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में उनके खिलाफ सासंद अमर सिंह ने लखनऊ गोमतीनगर पुलिस स्टेशन में उनकी बेटियों को एसिड से मारने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। वहीं मंगलवार को एक अन्य मामले में उनके खिलाफ लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में एक और एफआईआर दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें

आजम खां पर FIR के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, सबसे पहले उठाया यह जरूरी कदम

दर्ज हुआ एक और मामला-

मंगलवार को अंबेडकर महासभा ने आजम खां के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। आजम खां पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगा है। आजम खान ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के खिलाफ 2016 में कैबिनेट मंत्री रहते हुए एक विवादित बयान दिया था। जिसके चलते मंगलवार को उनके खिलाफ यह मामला अंबेडकर महासभा की ओर से हजरतगंज कोतवाली में दर्ज कराया गया है। हजरतगंज कोतवाली में दर्ज एफआईआर में बताया गया कि उन्‍होंने कैबिनेट मंत्री रहते हुए बाबा साहब का अपमान किया और दो वर्गों के द्वेष फैलाने की कोशिश की। आजम खान ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को भूमाफिया तक कह डाला था।

पहले मामले में जांच शुरू-

आजम खां के खिलाफ दर्ज दो मामलों से उनकी मुश्‍किल बढ़ सकती है। आपको बता दें की पूर्व में अमर सिंह द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के दो दिन बाद ही लखनऊ की गोमतीनगर पुलिस मामले की जांच शुरू भी कर दी है। अमर सिंह द्वारा सौंपी गई उस सीडी, जिसमें आंजम खां के विवादित बयानों की वीडियो फुटेज है, को पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भी भेज दिया है।

ये भी पढ़ें

अमर सिंह ने लखनऊ में आजम खां के खिलाफ दर्ज कराई FIR, लगाए यह गंभीर आरोप
Published on:
23 Oct 2018 10:41 pm
Also Read
View All