लखनऊ

सरकारी कर्मचारियों के लिए यूपी सरकार का नया आदेश, मिलेगी यह सुविधा, जानें क्या है खास

New orders for all Government Employees from UP government- यूपी के सरकारी कर्मचारियों (Government Employees) के लिए नया स्वदेशी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म आ गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Jun 2021, 9:59 AM IST
New orders for all Government Employees from UP government
New orders for all Government Employees from UP government

लखनऊ. New orders for all Government Employees from UP government. यूपी के सरकारी कर्मचारियों (Government Employees) के लिए नया स्वदेशी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म आ गया है। सरकारी कर्मचारी अब स्वदेशी ‘संदेश’ के जरिये मैसेज भेज सकेंगे। इस सोशल मैसेजिंग प्लेटफार्म संदेश को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) ने विकसित किया है। शासन ने अपने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिवों से कहा है कि संदेश एक ओपन सोर्स आधारित सुरक्षित ऐप है। यह एंड्रॉयड और आईओएस संस्करण के लिए सुरक्षित ऐप हैं। राज्य के अधिकारी व कर्मचारी विभागीय मैसेजिंग संवाद के लिए ‘संदेश’ का उपयोग करने पर विचार करें।

दूसरे सरकारी एप्लिकेशन्स के साथ जुड़कर भी कर सकता है काम

'संदेश' ऐप एंड टू एंड एनक्रिप्टेड बैकअप, एनक्रिप्टेड वन टाइम पासवर्ड से समर्थित ऐप है। दूसरे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म की तरह इसमें सारी खूबियां हैं। ऐप को बिना किसी लागत के दूसरी सरकारी एप्लीकेशन्स के साथ जोड़ा जा सकता है। वर्तमान में यह एनआईसी ईमेल, डिजिलॉकर, स्पैरो, ई-आफिस से जुड़ा है।

160 से अधिक संगठनों ने अपनाया

केंद्र सरकार के गृह, विदेश, आईटी मंत्रालय व नीति आयोग समेत 160 से अधिक संगठनों ने इसे अपनाया है। इस साल अप्रैल तक देश भर में चार लाख सरकारी अधिकारी व कर्मचारी व आम लोग इसे अपना चुके हैं। हाल में केंद्र सरकार के इलेक्ट्रानिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर अपने कार्यालयों में संदेश के आदान प्रदान के लिए इस ऐप का उपयोग करने को कहा है।

Published on: