नवंबर के आखिरी कुछ दिनों में प्रदेश में बारिश की संभावना बनी हुई है। 26-29 के बीच तापमान में भारी गिरावट होना तय है।
Weather Update: शनिवार को राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। प्रदेश में लगातार न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस का उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। कभी न्यूनतम तापमान 2 डिग्री कम हो जा रहा है तो कभी 2 डिग्री बढ़ जा रहा है। ऐसे में अरब सागर में सक्रिय हुआ नया पश्चिम विक्षोभ उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश के साथ कड़ाके की ठंड के लिए उत्तरदाई होगा।
इन शहरों में ऐसा रहेगा तापमान
नवंबर के आखिरी कुछ दिनों में तापमान में भारी गिरावट आई है। प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस तो वही अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहेगा, वाराणसी में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बलिया में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री तो अधिकतम तापमान 25.02 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बरेली में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस तो वही अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
इन जिलों में है बारिश की संभावना
आज प्रयागराज में 83% बारिश की संभावना है।
आज बहराइच में 88% बारिश की संभावना है।
आज बरेली में 72% बारिश की संभावना है।
आज गोरखपुर में 79% बारिश की संभावना है।
आज झांसी में 77% बारिश की संभावना है।
राजधानी लखनऊ में 86% पर्सेंट बारिश की संभावना है।
मेरठ में 72% बारिश की संभावना है।
28 नवम्बर से प्रदेश में मौसम शुष्क
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होकर आगे बढ़ने के साथ ही बादलों के छंटने के कारण 28 नवम्बर से प्रदेश में मौसम शुष्क हो जाने और रात्रिकालीन विकिरणीय शीतलन में वृद्धि होने एवं सतही स्तर पर आने वाली ठण्डी उत्तरी-पश्चिमी/पछुआ हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 2-3°C की गिरावट आने जबकि अधिकतम तापमान में आंशिक बढोत्तरी होने की संभावना है।