लखनऊ

Bhojpuri: एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और निरहुआ की फिल्म ‘जान लेबू का’ का ट्रेलर रिलीज

Bhojpuri: जल्द रिलीज होने वाली 'जान लेबू का' के ट्रेलर में सिंगर-एक्टर दिनेश लाल यादव ऊर्फ निरहुआ और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Sep 2021, 12:29 PM IST
jan_lebu_ka.png

Bhojpuri: लखनऊ. भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और सिंगर-एक्टर दिनेश लाल यादव ऊर्फ निरहुआ की आने वाली फिल्म 'जान लेबू का' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यूपी-बिहार के लोग इस फिल्म के ट्रेलर को खूब पंसद कर रहे हैं। निरहुआ और अक्षरा के फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

दिख रही है दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री

जल्द रिलीज होने वाली 'जान लेबू का' के ट्रेलर में सिंगर-एक्टर दिनेश लाल यादव ऊर्फ निरहुआ और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। 'जान लेबू का' फिल्म के ट्रेलर को एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस ट्रेलर को भोजपुरी फिल्मों के दर्शकों से भरपूर रिस्पॉन्स मिल रहा है।

बिग बॉस ओटीटी में कंटेस्टेंट हैं अक्षरा

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इनदिनों टीवी रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी में कंटेस्टेंट हैं। अक्षरा सिंह के फैन्स के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है। आपको बता दें कि बीते दिनों अक्षरा सिंह का जन्मदिन था। इस ट्रेलर को भी उनके जन्मदिन के ठीक अगले दिन रिलीज किया गया है। ट्रेलर के रिलीज होने के कुछ घंटों में ही लाखों लोग इसे देख चुके हैं।

एंटरटेनिंग और मसाला फिल्म है जान लेबू का

भोजपुरी फिल्म 'जान लेबू का' एंटरटेनिंग और मसाला फिल्म है। ट्रेलर में निरहुआ और अक्षरा की जबरदस्त नोंकझोंक देखने को मिल रही है। इस फिल्म का म्यूजिक ओम झा ने दिया है। लिरिक्स प्यारे लाल यादव, अरविंद तिवारी, यादव राज और आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। वहीं, फिल्म के डायरेक्टर दिनकर कपूर हैं।

Published on:
Also Read
View All