
लखनऊ. यूपी में सपा-बसपा का नहीं कांग्रेस और बसपा का मेल होगा। पूरे देश में बसपा और कांग्रेस का गठबंधन होने जा रहा है। यह बात भाजपा के विधानपरिषद सदस्य और शिया समाज के संयोजक बुक्कल नवाब ने कही। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सपा और बसपा में मेल किसी कीमत पर नहीं होगा। बसपा सपा को केवल १७ सीटें दे रही है। ऐसे में इन दोनों का मेल नहीं होगा। बसपा और कांग्रेस का मेल हो रहा है। कई राज्यों में कांग्रेस और बसपा में मेल हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह मेल पूरे देश में हो रहा है अगर मेरी बात गलत हो जाए तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। उन्होंने दावा किया कि कोई कितना गठबंधन कर ले, २०१९ में नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
भाजपा है शिया मुसलमानों की हितैसी
यहां रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए बुक्कल नवाब ने कहा कि बसपा ने हमारे मौलानाओं को शिया होने के कारण चेल में डाल दिया। यही नहीं हमारे ऊपर एनएसए लगा दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आजम खां के कहने पर चलती है। आजम खां के कहने पर हमारे धर्मगुरुओं पर लाठीचार्ज किया गया। यही नहीं कांग्रेस ने भी शिया मुसलमानों पर जुल्म ढाया है। केवल भाजपा ने ही शिया मुसलमानों को आगे बढ़ाने का काम किया है।
पूरे प्रदेश में मौलाना भाजपा के लिए मांगेंगे वोट
भाजपा एमएलसी के साथ देश और प्रदेश के कई हिस्सों से आए मौलाना मौजूद रहे। बुक्कल नवाब ने कहा कि शिया मुसलमान या मौलाना चाहते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो। उन्होंने कहा कि अगली बैठक ताज होटल में होगी। उन्होंने मौलाना समाज का एकये मौलाना समाज का एक-एक वोट भाजपा को देने की अपील करेंगे। शियाओं का एक-एक वोट भाजपा को जाएगा और 2019 में मोदी जी की सरकार बनेगी। बुक्कल नवाब में बैठक में सपा और बसपा ही नहीं कांग्रेस पर भी काफी हमलावर दिखे।