लखनऊ

राजनीतिक हलके के बड़ी खबर-उप चुनाव में वामपंथियों का सपा को समर्थन

फूलपुर तथा गोरखपुर लोकसभा के लिए हो रहे उपचुनाव में BJP को हराने के लिए समाजवादी पार्टी को समर्थन 

less than 1 minute read
Mar 06, 2018
now left parties come forward for Samajwadi party in by election

लखनऊ। यूपी की सियासत में एक बड़ी खबर सामने आई है। छोटे दलों के बाद अब वामपंथी दलों ने सपा को समर्थन देने का फैसला किया है। वामपंथी दलों की बैठक मंगलवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) राज्य कार्यालय में सम्पन्न हुई। इस बैठक में भाजपा को पटखनी देने के लिए सभी दलों ने एक जुटता दिखाई है। इस बैठक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भाकपा
माले, फारवर्ड ब्लाक शामिल रहे।
बैठक में फूलपुर तथा गोरखपुर लोकसभा के लिए हो रहे उपचुनाव में भारतीय जनता
पार्टी को हराने के लिए समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का निर्णय लिया गया।
वामदलों ने कहा है कि भाजपा फासीवादी मनोवृत्ति से संचालित पार्टी है जो घोर
साम्प्रदायिक है। जब से भाजपा सरकार कायम हुई है, आम जनता का संकट बढऩे के साथ ही भारतीय संविधान एवं लोकतंत्र पर खतरा भी ब? गया है। अल्पसंख्यकों, दलितों
तथा महिलाओं पर हमलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है और जनता की एकता को भारी चोट
पहुंचायी जा रही है। ऐसी स्थिति में साम्प्रदायिक एवं जनविरोधी भाजपा को हराना
जनता तथा देश के हित में अत्यंत जरूरी हो गया है।
वामदलों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ जनवादी तथा सेकुलर ताकतें
एक साथ आ रही हैं, बसपा द्वारा इस चुनाव में समर्थन देना एक अच्छी शुरूआत है।
जनता की यही इच्छा और समय की मांग है कि देश बचाने के लिए सभी सेकुलर, जनवादी
वामपंथी ताकतें एक साथ खड़ी हों।
वामदलों ने इन जिलों में अपनी इकाइयों को निर्देशित किया है कि वे भाजपा को
हराने के लिए सपा उम्मीदवारों के समर्थन में अपनी पूरी ताकत और सक्रियता से
काम करें।
बैठक में सीपीआई के राज्य सचिव गिरीश शर्मा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य
फूलचंद्र यादव, सीपीआई (एम) के राज्य सचिव हीरालाल यादव, राज्य कमेटी
सदस्य कामरेड केएन भट्ट भाकपा माले के अरूण कुमार, फारवर्ड ब्लाक के एस.एन.
सिंह चौहान उपस्थित रहे।

Published on:
06 Mar 2018 12:38 pm
Also Read
View All