अब प्रदेश में मुसलमानों को भी कराना होगा शादी का पंजीकरण

अब उत्तर प्रदेश में मुसलमानों को भी शादी का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Aug 2017, 8:15 PM IST
Yogi Cabinet
Yogi Cabinet
लखनऊ। अब उत्तर प्रदेश में मुसलमानों को भी शादी का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया। कैबिनेट में कहा गया है कि सभी धर्मों में शादी का रजिस्ट्रेशन करने के लिए पूरे देश में व्यवस्था है। सिर्फ दो ही प्रदेश ऐसे थे जहां पर ये व्यवस्था लागू नहीं थी। अब प्रदेश में भी हिंदू- मुसलमान और अन्य सभी धर्मों को शादी का रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

इसके अलावा जीएसटी लागू होने के बाद उद्योगों को राहत देने के लिए डीजल और सीएनजी की दरें भी खिफायती करि जाएंगी। खनन को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। पट्टों का नवीनीकरण अब नहीं हो सकेगा और साथ ही सरकारी विभाग भी अब पट्टा नहीं ले सकेंगे।

इसके अलावा औद्योगिक विकास प्राधिकरणों की सेवा
केन्द्रियत (सेंट्रलाइज्ड ) की जाएगी। यानि किसी भी प्राधिकरण में तैनात कर्मचारी किसी और प्राधिकरण में जा सकता है। इसके अंतर्गत विकास प्राधिकरण, यूपीएसआईडीसी, लीडा, गीडा, सीड़ा,बीड़ा, यूपीडा आदि विभाग आएंगे।
Published on: