31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Latur Blast Update : लातूर में कुरियर बॉक्स में हुए धमाके की वजह आई सामने, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Latur Courier Blast: महाराष्ट्र के लातूर में उमाटे कुरियर्स कार्यालय में पार्सल उतारते समय जोरदार धमाका हुआ। शुरुआती जांच में एयर पिस्तौल के लिए इस्तेमाल होने वाले CO₂ गैस सिलेंडर में विस्फोट की आशंका जताई गई है। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Imran Ansari

•

Updated: 31 Oct 2026, 4:51 PM IST

Latur Courier Blast

लातूर में कुरियर बॉक्स में हुए धमाके की वजह आई सामने, फोटो सोर्स- एक्स ( @nextminute)

Latur Parcel Blast: महाराष्ट्र के लातूर शहर में शनिवार (31 अक्टूबर) सुबह एक कुरियर कार्यालय में पार्सल उतारते समय जोरदार धमाका हो गया। उमाटे कुरियर्स में हुए इस विस्फोट में दो लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। शुरुआती पुलिस जांच में आशंका जताई जा रही है कि पार्सल में रखी एयर पिस्तौल के लिए इस्तेमाल होने वाले कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ।

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे छत्रपति संभाजीनगर से आया कुरियर का टेम्पो कार्यालय पहुंचा था। कर्मचारी टेम्पो से पार्सल उतार रहे थे, तभी एक पार्सल में अचानक धमाका हो गया। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दो दिन से फुटपाथ पर रखा था पार्सल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छत्रपति संभाजीनगर से कुरियर के जरिए एयर पिस्तौल भेजी गई थीं। बताया जा रहा है कि यह पार्सल पिछले दो दिनों से दुकान के बाहर फुटपाथ पर रखा हुआ था। पुलिस को आशंका है कि गर्मी के कारण पार्सल में मौजूद एयर पिस्तौल के CO₂ गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ हो सकता है। हालांकि, धमाके की असली वजह की पुष्टि फॉरेंसिक जांच के बाद ही होगी।

टेम्पो में मौजूद कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

जिला पुलिस अधीक्षक अमोल तांबे के मुताबिक, धमाका उस समय हुआ जब कुरियर टेम्पो से पार्सल उतारे जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी, फॉरेंसिक टीम, एटीएस और अन्य जांच एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत और जला हुआ सामान जब्त कर लिया है। इनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है। धमाके में दो लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक व्यक्ति टेम्पो के अंदर मौजूद था और पार्सल बाहर निकाल रहा था। उसे गंभीर चोटें आई हैं और लातूर के सिविल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। वहीं, नीचे खड़ा दूसरा व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुआ है।

पुलिस ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की

पुलिस अधीक्षक अमोल तांबे ने नागरिकों से अपील की है कि वे घटना को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें। उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल शुरुआती जांच में किसी साजिश या जानबूझकर किए गए हमले की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही धमाके के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़