31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD Alert: महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश का अलर्ट! मुंबई-ठाणे समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

Maharashtra Rain Alert: महाराष्ट्र में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 31 Oct 2026, 5:18 PM IST

Maharashtra Weather Forecast

महाराष्ट्र में अगले कुछ दिनों तक बारिश और वज्रपात की चेतावनी (Patrika File Photo)

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में एक बार फिर बेमौसम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग (IMD) ने 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और गरज-चमक का पूर्वानुमान जारी किया है। मुंबई, ठाणे, पालघर और नासिक समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है, जबकि विदर्भ के कुछ जिलों में बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कोंकण के मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में 31 अक्टूबर को बारिश की संभावना है। इसके बाद अगले कुछ दिनों तक इन जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में 4 नवंबर तक बारिश और गरज-चमक का सिलसिला जारी रह सकता है।

मुंबई, ठाणे और पालघर में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान मुंबई और ठाणे में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पालघर में हल्की बारिश का अनुमान है, जबकि रायगढ़ में भी बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। हालांकि, 1 से 3 नवंबर के बीच मुंबई, ठाणे और पालघर में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। रायगढ़ में भी इन तीन दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन 4 नवंबर को यहां हल्की बारिश हो सकती है।

रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में अगले पांच दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है। खासकर 2 से 4 नवंबर के बीच इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक हो सकती है।

पुणे, नासिक और अहिल्यानगर में भी बारिश के आसार

मध्य महाराष्ट्र के कुछ जिलों में भी मौसम बदलने वाला है। 31 अक्टूबर को नासिक में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है। नासिक के घाट क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है।

पुणे जिले में 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक अलग-अलग दिनों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक का अनुमान है। पुणे के घाट क्षेत्रों में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। 4 नवंबर को पुणे में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

अहिल्यानगर में 31 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बिजली चमकने, हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 1 नवंबर को भी हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है। इसके बाद बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है।

विदर्भ के इन जिलों में बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी

मौसम विभाग ने विदर्भ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। नागपुर में 1 से 4 नवंबर तक कुछ स्थानों पर बिजली चमकने, हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

गोंदिया और गढ़चिरौली में पूरे पांच दिनों के दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। भंडारा में 1 से 4 नवंबर तक ऐसी मौसमी गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

अमरावती में 2 से 4 नवंबर, अकोला में 3 और 4 नवंबर तथा बुलढाणा में 3 और 4 नवंबर को गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है। वर्धा, यवतमाल और वाशिम में भी 2 से 4 नवंबर के बीच मौसम करवट लेगा और आंधी-तूफान, वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है।