लखनऊ

अक्टूबर में है त्योहारों की धूम, देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर महीन में त्योहारों की धूम होने वाली हैं।

2 min read
Oct 02, 2018
अक्टूबर में है त्योहारों की धूमधाम, देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ. अक्टूबर महीन में त्योहारों की धूम होने वाली हैं। इस महिने बहुत से त्योहार पड़ रहे हैं। करवा चौथ , नवरात्रि, दशहरा जैसे बड़े त्योहार सब अक्टूबर में पड़ रहे हैं। इन सबको मिलाकर कुल 20 छोटे बड़े तीज त्योहार होंगे। पितृ पक्ष के खत्म होने के बाद 10 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू हो रही हैं। इन नौ दिनों में देवी मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाएगी। नवरात्रि के खत्म होने के बाद दशहरा मनाया जाएगा। उसके बाद करवा चौथ और शरद पूर्णिमा जैसे व्रत और त्योहार भी अक्टूबर महीने में है। आइए जानते हैं किस दिन कौन कौन से व्रत - त्योहार रहेंगे।

अक्टूबर महीने में पड़ने वाले के व्रत-त्योहार
2 अक्टूबर - महालक्ष्मी व्रत, गांधी जयंती, अष्टमी श्राद्ध
5 अक्टूबर - इंदिरा एकादशी, शुक्रवार व्रत
6 अक्टूबर - शनि प्रदोष व्रत
7 अक्टूबर - मासिक शिवरात्री
8 अक्टूबर - सर्वपितृ अमावस्या
10 अक्टूबर - शारदीय नवरात्रि शुरुआत (घट स्थापना), महाराजा अग्रसेन जयंती
12 अक्टूबर - विनायक चतुर्थी
16 अक्टूबर - कालरात्रि पूजा
17 अक्टूबर - दुर्गाष्टमी पूजा
18 अक्टूबर - दुर्गा नवमी पूजा, नवरात्रि समाप्ति
19 अक्टूबर - दशहरा, विजया दशमी
20 अक्टूबर - पापांकुशा एकादशी
22 अक्टूबर - प्रदोष व्रत
23 अक्टूबर - शरद पूर्णिमा
24 अक्टूबर - वाल्मीकि जयंती, मीरा बाई जयंती
25 अक्टूबर - कार्तिक माह आरम्भ
27 अक्टूबर - करवा चौथ
31 अक्टूबर - अहोई अष्टमी

करवा चौथ का शुभ मुहूर्त

लखनऊ के इंदिरा नगर में रहने वाले मंदिर के पुजारी आचार्य़ अशोक त्रिपाठी ने बताया है कि यहां सुबह के समय जो विवाहित महिलाएं दर्शन के लिए मन्दिर आतीं हैं और करवा चौथ के बारे विस्तार से जानकारी लेती हैं। पुजारी ने बताया है कि इस बार करवा चौथ 27 अक्टूबर दिन शनिवार को हैं। करवा चौथ व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त 7.36 से 8.54 तक है इसकी अवधि केवल 20 मिनट ही बताई जा रही है।

Karwa Chauth Puja Vidhi (करवा चौथ पूजा विधि)

हिन्दू धर्म के अनुसार करवा चौथ का व्रत कुवांर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस दिन सभी महिलाएं पुरे दिन निर्जला उपवास रखती है और शाम के समय की पूजा चंद्रमा के निकलने से पूर्व ही करती हैं। इसके साथ ही करवा माता का भी पूजन भी कर लेती हैं। इसके बाद रात में चांद को अर्घ्य देने के बाद ही अपना व्रत खोलती है। करवा चौथ व्रत सभी विवाहित महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु और अच्छे जीवन की कामना के लिए रखती हैं। ऐसा भी माना जाता है कि कुंवारी लड़कियां भी अच्छे वर की प्राप्ति के लिए करवा चौथ का व्रत रखती है। उत्तर प्रदेश सहित पुरे भारत में इस करवा चौथ व्रत पर्व को बड़ी प्रसन्नता के साथ मनाया जाता है लेकन करवा चौथ का पर्व उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्रों में बड़े ही उत्साह के साथ जोर-शोर से मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें

Karwa Chauth 2018 पर सभी महिलाएं सुनें ये Vrat Katha
Published on:
02 Oct 2018 12:18 pm
Also Read
View All