यूपी विधानसभा चुनाव 2012 में बुजुर्ग विधायकों का जलवा, 2012 के बाद इस बार भी ठोंक रहे ताल

जबकि 60 वर्ष से ऊपर के मतदाता 10 प्रतिशत भी नहीं है। विधानसभा चुनाव 2012 में कई बुजुर्ग उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा और जबर्दस्त जीत दर्ज की।

3 min read
Jan 17, 2017
up election 2017
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 18 से 35 साल के
वोटर्स का प्रतिशत भले ही 58 प्रतिशत से अधिक हो लेकिन यहाँ बुजुर्ग
प्रत्याशियों का जलवा है। जबकि 60 वर्ष से ऊपर के मतदाता 10 प्रतिशत भी
नहीं है। विधानसभा चुनाव 2012 में कई बुजुर्ग उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा और
जबर्दस्त जीत दर्ज की। वही 2017 चुनाव में भी इनमें से कई ताल ठोंकते हुए
दिखाई दे रहे हैं।

साल 2012 चुनाव में इन विधायकों के सामने
कई युवा प्रत्याशी खड़े हुए लेकिन इनकी शख्सियत के और जनता में मजबूत पकड़ के
आगे सब धराशायी हो गए। आइये नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ प्रत्याशियों पर :

-
साल 2012 विधानसभा चुनाव में अलीगढ़ सदर विधानसभा सीट से 67 वर्षीय जफ़र आलम
समाजवादी पार्टी से विधायक चुने गए। उन्होंने भाजपा के आशुतोष वार्ष्णेय
को हराया था।

- अलीगढ़ की बरौली विधानसभा सीट से रालोद से 68
वर्षीय दलवीर सिंह विधायक चुने गए। उन्होंने बसपा के जयवीर सिंह को हराया
था। भाजपा ने 2017 चुनाव के लिए उन्हें बरौली से अपना प्रत्याशी बनाया है।
-
अलीगढ़ की इगलास विधानसभा क्षेत्र से 2012 चुनाव में 64 वर्षीय त्रिलोकीराम
विधायक चुने गए। उन्होंने बसपा के राजेंद्र कुमार को हराया था।

-
इलाहाबाद उत्तर विधानसभा सीट से 2012 चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर 61
वर्षीय अनुग्रह नारायण सिंह विधायक चुने गये। उन्होंने बसपा के हर्षवर्धन
बाजपेयी को हराया था।
- अम्बेडकरनगर की जलालपुर विधानसभा
सीट से 2012 चुनाव में सपा के टिकट पर 65 वर्षीय शेरबहादुर विधायक चुने गए।
उन्होंने बसपा के रितेश पांडेय को हराया था।
- बरेली सदर से
63 वर्षीय डाॅ. अरुन कुमार
2012 विधानसभा चुनाव में भाजपा से विधायक चुने गए। उन्होंने सपा के डॉ. अनिल शर्मा को हराया था।
- साल 2012 चुनाव में जौनपुर की मल्हनी विधान सभा सीट से 62 वर्षीय पारस नाथ
यादव विधायक चुने गए। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी जागृति सिंह को हराया था।
-
साल 2012 के विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ की निजामाबाद से 73 वर्षीय आलमबदी विधायक चुने गए। उन्होंने बसपा के कमामुद्दीन खां को हराया था।
- साल 2012 चुनाव में बलिया जिले की बांसडीह विधानसभा सीट से 65 वर्षीय राम
गोविन्द चौधरी समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गये। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी केतकी को हराया था।
-
शाहजहांपुर
की ददरौल विधानसभा से 64 वर्षीय राम मूर्ति सिंह वर्मा साल 2012 में
विधायक चुने गए। उन्होंने बसपा के रिजवान अली को हराया था।
-
साल 2012 विधानसभा चुनाव में कन्नौज की तिरवा विधानसभा सीट से समाजवादी
पार्टी के टिकट पर विजय बहादुर पाल विधायक चुने गए। उन्होंने बसपा के
कैलाश सिंह राजपूत को हराया था।
-
साल 2012 विधानसभा चुनाव में फर्रुखाबाद की अमृतपुर विधान सभा सीट से 64 वर्षीय
नरेन्द्र सिंह यादव प्रत्याशी चुने गये। उन्होंने जन क्रान्ति पार्टी के जितेंद्र सिंह यादव को हराया था।
-
गाजीपुर की जंगीपुर विधानसभा सीट से 64 वर्षीय
किश्मतिया ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर 2012 में विधायक चुनी गयी थी।
-
साल 2012 चुनाव में सुल्तानपुर की कादीपुर विधानसभा सीट से 61 वर्षीय
रामचंद्र चौधरी विधायक चुने गए। उन्होंने बसपा के भगेलू राम को हराया था।
-
साल 2012 विधानसभा चुनाव में कुर्सी विधान सभा सीट से 66 वर्षीय फरीद
महफूज किदवई विधायक चुने गए। उन्होंने बसपा की मीरा गौतम को हराया था।
-
यूपी चुनाव 2012 में 67 वर्षीय शारदा प्रताप शुक्ला सपा के टिकट पर लखनऊ
की सरोजनीनगर विधानसभा सीट से विधायक चुने गये। उन्होंने बसपा के शिवशंकर
सिंह को हराया था।

यूपी चुनाव के आंकड़ें
-
कुल
मतदाताओं में 51.5 फीसद 18 से 35 वर्ष के युवा हैं
- इनमें 28.02 प्रतिशत
पुरुष और 23.49 प्रतिशत महिला मतदाता हैं।
- 36 से 60 वर्ष की आयु वर्ग वाले
38.5 फीसद मतदाताओं में 20.39 पुरुष और 18.15 प्रतिशत महिला वोटर हैं।
- सूची
में 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले 10 प्रतिशत हैं जिसमें 4.92 प्रतिशत पुरुष व
महिला वोटर्स की हिस्सेदारी 5.04 प्रतिशत है।
- भारत निर्वाचन आयोग की वर्ष
2015 की मतदाता सूची में कुल आबादी का 65.1 फीसद ही मतदाता हैं।




Published on:
17 Jan 2017 05:47 pm
Also Read
View All