लखनऊ

‘कन्नौज के बाद अब आजमगढ़ की बारी’, ओपी राजभर बोले- अखिलेश यादव, PDA का सत्यानाश अपनी आंखों से देखने के लिए तैयार रहिए

Om Prakash Rajbhar: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला तेज कर दिया है। उन्होंने PDA की राजनीति को लेकर अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि राजभर, निषाद, चौहान, प्रजापति, पटेल और पाल समेत गैर-यादव पिछड़े समाज को सिर्फ चुनाव के समय याद करने का दौर अब खत्म हो गया है।
2 min read
• •
Updated: 26 Oct 2026, 1:27 PM IST
ghazipur
ओमप्रकाश राजभर फोटो सोर्स X Account

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव, आपके 'काल्पनिक गढ़' एक के बाद एक ढह रहे हैं, कन्नौज के बाद अब आजमगढ़ में भी आपकी विदाई का बाजा बजने वाला है। पीडीए के नाम पर जो ढकोसला फैला रखा है आपने उसका 'सत्यानाश' अब अपनी आंख से देखने के लिए तैयार रहिए। राजभर ने PDA की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि राजभर, निषाद, चौहान, प्रजापति, पटेल और पाल समेत गैर-यादव पिछड़े समाज को सिर्फ चुनाव के समय याद करने का दौर अब खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि 29 नवंबर को आजमगढ़ में गैर यादव पिछड़ा और बहुजनों की असल ताकत देखकर आपकी बेखबरी का सारा नशा उतर जाएगा।

आजमगढ़ के ITI मैदान में होगी महारैली

ओपी राजभर ने अपनी पोस्ट में 29 नवंबर को आजमगढ़ के ITI मैदान में होने वाली सामाजिक समरसता महारैली का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि आजमगढ़ के आईटीआई मैदान में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की विशाल सामाजिक समरसता महारैली की वीडियो रिकॉर्डिंग करा के देख लीजिएगा कि कैसे आपका किला ढहा है। पूर्वांचल के दलित, पिछड़ा और खासकर गैर-यादव पिछड़ा समाज की एकजुटता का शंखनाद होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप आजमगढ़ को अपना गढ़ बताकर घूमते हैं, उसी गढ़ में पहली बार बहुजन समाज अपनी असली आवाज बुलंद करने जा रहा है।

'गैर-यादव पिछड़ों को सिर्फ चुनाव में याद करने का समय गया'

ओम प्रकाश राजभर ने PDA की राजनीति पर सवाल उठाते हुए राजभर, निषाद, चौहान, प्रजापति, पटेल और पाल समाज का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि आप पीडीए का नारा लगाते हैं न…तो इसबार गिन लीजिएगा. राजभर, निषाद, चौहान, प्रजापति, पटेल, पाल और बाकी गैर-यादव पिछड़ों को सिर्फ चुनाव के समय याद दिया जाता है।

राज्यसभा चुनाव को लेकर भी अखिलेश पर साध चुके हैं निशाना

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर लगातार अखिलेश यादव पर बयान दे रहे हैं। इससे पहले भी वह सपा प्रमुख को लेकर कई दावे कर चुके हैं। राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार को लेकर भी राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसा था। अब आजमगढ़ में 29 नवंबर को प्रस्तावित महारैली के बहाने उन्होंने PDA की राजनीति और गैर-यादव पिछड़ों के समर्थन को लेकर सपा प्रमुख पर निशाना साधा है।

Updated on:
26 Oct 2026, 1:27 PM IST
Published on: