लखनऊ

राजभर का अखिलेश पर पलटवार, बोले- सरकार नहीं आने वाली, 5 साल में सिर्फ अपनी जाति को आगे बढ़ाया

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश की सरकार दोबारा नहीं बनने वाली है। साथ ही उन्होंने सपा के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नारे को लेकर भी सवाल उठाए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Nov 2026, 8:50 AM IST
Up Politics News
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला फोटो सोर्स-IANS

राजभर ने कहा, "अखिलेश यादव की सरकार नहीं आने वाली है। वे PDA चिल्ला रहे हैं, लेकिन जब उनकी सरकार 5 साल थी तब उन्होंने क्या किया?" उन्होंने आरोप लगाया कि सपा शासनकाल में सिर्फ एक जाति को तरजीह दी गई। राजभर ने कहा, "अपनी जाति को आगे बढ़ाया। हर भर्ती में अपनी जाति को बढ़ाया। उन्होंने दूसरी जाति का कहां सोचा?"

अपडेट की जा रही है....

Updated on:
10 Nov 2026, 8:50 AM IST
Published on: