लखनऊ

ओपी राजभर फिर बदलेंगे पाला! बगावती मूड में दिखे, सलेमपुर के भाजपा प्रत्याशी का खुलकर किया विरोध

OP Rajbhar: सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर एक बार फिर बगावती मूड में आ गए हैं। उन्होंने खुलकर भाजपा प्रत्याशी का विरोध करना शुरू कर दिया है। इससे लेकर भाजपा में खलबली मच गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Mar 2024, 6:57 PM IST
OP Rajbhar rebellious mood opposed BJP candidate from Salempur
OP Rajbhar

OP Rajbhar: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) को लेकर रविवार को भाजपा (BJP) ने यूपी के 51 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। इसके बाद एनडीए (NDA) गठबंधन के सहयोगी सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर (OP Rajbhar) के तेवर तल्ख हो गए हैं। खासकर पूर्वांचल की सलेमपुर सीट पर घोषित प्रत्याशी का ओपी राजभर ने खुलेआम विरोध करना शुरू कर दिया है। ऐसे में भाजपा में खलबली मची है।

दरअसल, भाजपा ने बलिया की सलेमपुर सीट पर मौजूदा सांसद रविंद्र कुशवाहा (Ravindra Kushwaha) पर दोबारा से भरोसा जताया है। रविवार सलेमपुर के सिकंदरपुर में चेतन किशोर के मैदान में सुभासपा ने रैली का आयोजन किया। इस रैली में ओपी राजभर ने रविंद्र कुशवाहा के खिलाफ भाषण दिया। वहीं, लखनऊ के एक बड़े कारोबारी की जमकर तारीफ की।


ओपी राजभर ने रविंद्र कुशवाहा पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में रहते हुए कुछ करने की हिम्मत तो है नहीं, जबकि इसी धरती पर रहते हुए राजेश सिंह दयाल जैसे नेता ने गरीबों के बीच घूम- घूमकर मदद की। चाहे डॉक्टर का सवाल हो या इलाज का कराने की बात हो, लाखों रुपए खर्च कर मदद करते रहे। गरीबों का इलाज कराने का काम कर रहे हैं। दूसरी ओर यहां से जो पांच- पांच, दस- दस साल सांसद रहे क्या किसी भी गरीब को इलाज के लिए पांच हजार रुपया दिया है।


राजभर कभी सीएम योगी तो कभी अखिलेश यादव के खिलाफ खुलेआम बगावत का झंडा उठाए रहते हैं। राजभर कई महीनों से यूपी सरकार में मंत्री बनने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आने के बाद राजभर एक बार फिर बागी मूड में दिखाई दे रहे हैं।

Updated on:
4 Mar 2024, 6:57 PM IST
Published on: