लखनऊ

OP राजभर ने की शिवपाल यादव की जमकर तारीफ, बोले- सपा से दोबारा गठबंधन को तैयार

2022 विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सपा और सुभासपा का गठबंधन टूट गया था। ओपी राजभर ने फिर से सपा के साथ आने के संकेत दिए हैं।

less than 1 minute read
Dec 15, 2022

सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर एक बार फिर से समाजवादी पार्टी से गठबंधन करने के लिए तैयार हैं। इसके लिए उन्होंने एक शर्त रखी है। ओपी राजभर चाहते हैं कि गठबंधन के लिए पहल शिवपाल की तरफ से हो।

शिवपाल ही सपा को बढ़ा सकते हैं: राजभर
ओम प्रकाश राजभर ने एक टीवी चैनल में बातचीत के दौरान सपा नेता शिवपाल सिंह की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “शिवपाल यादव राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। वे कड़ी मेहनते के बाद यहां तक पहुंचे हैं। मुलायम सिंह यादव के साथ शिवपाल ने यूपी के सभी जिलों को मथा है। वे जनता के बीच काम करने वाले समाजवादी नेता है। नेता जी के बाद शिवपाल सिंह यादव ही हैं जो समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ा सकते हैं।’’

अखिलेश से सुलह करने में कोई नहीं परेशानी
ओम प्रकाश राजभर से सपा से दोबारा गठबंधन पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सपा और सुभासपा को गठबंधन एक बार फिर से हो सकता है। इस पर हमें बात करने में गुरेज नहीं है। शिवपाल कहेंगे तो हम अखिलेश से सुलह कर लेंगे। इसके आगे उन्होंने कहा कि 2024 की लड़ाई अखिलेश यादव अकेले लड़ेंगे या ओपी राजभर को साथ में लेकर लड़ेंगे।

बीजेपी से दोबारा गठबंधन करना चाहते थे ओपी राजभर

2022 चुनाव नतीजे के बाद जब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और राजभर का गठबंधन टूट गया था। इसके बाद से राजभर सपा और अखिलेश यादव पर काफी हमलावर हैं। अब शिवपाल यादव के लिए उनके सुर कुछ बदले हैं।

Updated on:
15 Dec 2022 11:41 am
Published on:
15 Dec 2022 11:39 am
Also Read
View All