
सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष, गाजीपुर जिले के जहूराबाद विधानसभा से विधायक, उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण वक्फ एवं हज विभाग के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा और तंज कसा।
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी चार बार सत्ता में रही तब इनको महापुरुष याद नहीं आये। राजभर महाराज सुहेलदेव की बात हो चाहे बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की बात हो चाहे छत्रपति साहूजी महाराज की बात हो चाहे पंडित दीन दयाल उपाध्याय की की बात हो। कोई महारपुरुष इनको याद नहीं आया।
राजभर ने आगे कहा कि जब ये सत्ता से बहार होते हैं तब इनको याद आता है। जब मैं इनके सत्ता में इनके साथ था तब इनके जबान पर महारजा सुहेलदेव जी आए। सुहलदेव जी की जयंती पर जब मैं उनके साथ था तब उन्होंने और फूल चढ़ाया था। अभी सुहेलदेव जयंती बीती है इन्होने कही कुछ नहीं किया। इनकी एक फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर नहीं दिखी।
राजभर ने आगे कहा कि आज इनको दिखाई दे रहा है कि पूर्वांचल के 28 जिले में बड़ी संख्या में राजभर रहता है। तो ये वोट कैसे मिले इस वोट के लिए ये परेशान हैं। जब सत्ता पा जाते हैं तब जाति भूल जाते हैं और अपनी जाति को याद करके अपनी जाति का भला करते हैं। पांच साल मुख्यमंत्री खुद अखिलेश थें ये बता दें कि कितने राजभर को सिपाही बनाया। ये जब मुसलमानों के नहीं हुए तो ये राजभरों के क्या होंगे ?