28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

15 मौतों के बाद सरकार का बड़ा एक्शन! लखनऊ अग्निकांड में 5 इंजीनियर-कर्मचारी सस्पेंड, अभी और अधिकारी रडार पर

Lucknow Coaching Fire News: लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में बड़ी कार्रवाई। 5 और इंजीनियर-कर्मचारी सस्पेंड, अब 'लाक्षागृह' बनी अवैध इमारत पर चलेगा बुलडोजर। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Pratiksha Gupta

Jun 28, 2026

Lucknow Coaching Fire News, Lucknow Agnikand Latest News,

लखनऊ अग्निकांड में 5 इंजीनियर-कर्मचारी सस्पेंड | फोटो सोर्स- patrika.com

Lucknow Agnikand Update: यूपी की राजधानी लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण कोचिंग अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। 15 मासूम जिंदगियों की मौत के बाद अब शासन-प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। इस दर्दनाक हादसे में लापरवाही बरतने वाले लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के 5 और इंजीनियरों व कर्मचारियों को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ जिस इमारत में यह हादसा हुआ, उस पर अब बुलडोजर से गिराने की तैयारी भी शुरू हो गई है।

इन अधिकारियों पर गिरी गाज, हुए सस्पेंड

अग्निकांड की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद कसूरवारों पर कार्रवाई तेज होती जा रही है। नए फैसले के अनुसार लखनऊ विकास प्राधिकरण के कई बड़े चेहरों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबन की इस कार्रवाई में सहायक अभियंता संजय शुक्ला, अधीक्षण अभियंता आनंद मिश्रा, अधिशासी अभियंता शिवेंद्र शुक्ला और अवर अभियंता हेमंत कुमार आए हैं। इनके अलावा LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने सुपरवाइजर के रूप में तैनात हरपाल को भी निलंबित कर दिया है। इससे पहले भी दो इंजीनियरों प्रमोद पांडे और अनिल कुमार को सस्पेंड किया जा चुका है।

18 अधिकारियों की लिस्ट तैयार, अभी और बढ़ेगी सख्ती

LDA ने इस पूरे मामले की जांच करने के बाद 18 दोषी अधिकारियों और इंजीनियरों की एक लिस्ट सरकार को भेजी है। पहले चरण में 2 और दूसरे चरण में पांच लोगों पर एक्शन हो चुका है, जिससे अब तक कुल 7 लोग सस्पेंड हो चुके हैं। सरकार सबसे पहले उन अफसरों पर एक्शन ले रही है जो अभी नौकरी में हैं। इसके बाद, जिन रिटायर्ड अफसरों की भूमिका पर शक है, उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जलने से नहीं, दम घुटने से गई जानें

सोमवार को हुए इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी 15 बच्चों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया है। बच्चों के शरीर पर जलने या चोट के कोई गहरे निशान नहीं मिले हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, कमरे में अचानक से बहुत ज्यादा जहरीला धुआं भर गया था, जिसकी वजह से बच्चों का दम घुट गया और उनकी जान चली गई। धुएं के कारण कई बच्चों के चेहरे और आंखों पर सूजन भी पाई गई है।

अब बुलडोजर एक्शन की तैयारी

जिस बहुमंजिला इमारत में यह कोचिंग सेंटर चल रहा था, उसे बिना किसी नियम-कायदे और बिना सुरक्षा इंतजामों के बनाया गया था। आपातकाल में बाहर निकलने का कोई रास्ता न होने के कारण यह बिल्डिंग बच्चों के लिए एक लाक्षागृह साबित हुई। अब प्रशासन ने फैसला किया है कि इस अवैध बिल्डिंग को पूरी तरह ढहा दिया जाएगा। बहुत जल्द इस इमारत पर बुलडोजर चलता हुआ दिखाई दे सकता है।