
सांकेतिक इमेज (सोर्स- पत्रिका)
UP Home Guard Result 2026 Out: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड यानी यूपीपीआरपीबी ने होमगार्ड भर्ती 2025 लिखित परीक्षा के परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड आसानी से चेक कर सकते हैं।
अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हुए थे और अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं तो इन आसान स्टेप्स की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं
होमगार्ड भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को अब आगे कई चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले इन्हें दस्तावेज सत्यापन यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में शामिल होना होगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) देनी होगी। इस दौड़ परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थियों को 28 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
महिला अभ्यर्थियों के लिए 16 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने का नियम निर्धारित किया गया है। दौड़ के साथ ही अभ्यर्थियों का शारीरिक मानक परीक्षण (PST) भी किया जाएगा। इस प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की लंबाई और वजन मापा जाएगा। इसके साथ ही पुरुष अभ्यर्थियों के सीने का माप भी लिया जाएगा। इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पास करने वाले अभ्यर्थियों को अंत में एक मेडिकल टेस्ट देना होगा। मेडिकल टेस्ट में पूरी तरह फिट पाए जाने के बाद ही अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से होमगार्ड के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
Updated on:
28 Jun 2026 05:54 pm
Published on:
28 Jun 2026 04:48 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
