Dhan kharid Date: यूपी में योगी सरकार ने धान खरीद के तारीख का ऐलान कर दिया। 1 जुुलाई से रजिस्ट्रशेन शुरू हो गया। किसान cs.up.gov.in या एप UP KISHAN MITRA पर रजिस्ट्रशेन करना अनिवार्य है। जानें कहां और कब से धान खरीद होगी।
Dhan kharid Date: सत्र 2023-24 में धान खरीद का आदेश जारी हो चुका। प्रदेश के किसान 31 अगस्त तक विभाग की वेबसाइट और ऐप पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। गाइडलाइन के अनुसार रजिस्टर्ड किसान से ही धान की खरीद की जाएगी। किसानों के लिए 1800 1800 150 टोल फ्री नंबर जारी किया है। इसके साथ ही किसान अपने शहर के डिस्ट्रिक्ट फूड ऑफिसर, रीजनल मार्केटिंग ऑफीस, तहसील मार्केटिंग ऑफिसर और ब्लॉक मार्केटिंग इंस्पेक्टर से किसान बात कर सकते हैं। किसानों को कोई समस्या न हो इसके लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। योगी सरकार ने सत्र 2023-24 में धान का समर्थन मूल्य कॉमन धान के लिए 2183 रुपये प्रति क्विंटल एवं ग्रेड ए के धान के लिए 2203 रुपये प्रति क्विंटल रखा है।
किसान घर बैठे करा सकेंगे रजिस्ट्रशेन
योगी सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड में धान की खरीद के लिए तारीख 1 अक्टूबर से 31 जनवरी 2024 तक निर्धारित की है। लखनऊ क्षेत्र के हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़ और झांसी मंडल शामिल है।
1 नवंबर से यहां होगी खरीदी
पूर्वी उत्तर प्रदेश में धान की खरीद के लिए डेट 1 नवंबर से 29 फरवरी 2024 तक निर्धारित की गई है। लखनऊ क्षेत्र के लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, चित्रकूट, कानुपर, अयोध्या, देवीपाटन, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी, मीरजापुर एवं प्रयागराज मंडल शामिल है।
खरीद केंद्र की संख्या बढ़ेगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस बार धान क्रय केंद्रों की संख्या में वृद्धि की जा रही है। इस वर्ष खाद्य विभाग व अन्य क्रय एजेंसियों के लगभग चार हजार क्रय केंद्र संचालित करने की योजना तैयार की जा रही है। सभी केंद्र सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक संचालित किए जाएंगे। इतना ही नहीं किसान रजिस्ट्रेशन, जमीन के रकबे का सत्यापन, खरीद व एमएसपी पेमेंट की जानकारी विभाग के मोबाइल एप UP KISHAN MITRA से घर बैठे जान सकेंगे।