लखनऊ

पंचायत चुनाव ड्यूटी में कोविड से जान गंवाने वाले शिक्षकों को मुआवजा और सरकारी नौकरी, सीएम योगी ने कहा चुनाव आयोग गाइडलाइन में करे संधोशन

UP Panchayat Election Teachers Death. CM Yogi Adityanath ने आदेश जारी करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान जिन शिक्षकों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है उनके परिवार को मुआवजा दिया जाए और साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाए।
2 min read
• •
Updated: 21 May 2021, 10:35 AM IST
UP Panchayat Election Teachers Death
UP Panchayat Election Teachers Death

लखनऊ. UP Panchayat Election Teachers Death. उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव (Panchayat Chunav) में ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण (Corna Virus) से कई शिक्षकों की मौत हो गई। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने इस पर आदेश जारी करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान जिन शिक्षकों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है उनके परिवार को मुआवजा दिया जाए और साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाए। सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार की संवेदना ऐसे हर एक परिवार के साथ है। बता दें कि बीते दिनों यूपी सरकार की तरफ से आंकड़े जारी किए गए थे जिसमें पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान कोविड से तीन शिक्षकों की मौत बताई गई थी। जबकि शिक्षक संगठनों की मानें तो हाल में हुए पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले 1,621 शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अन्य विभागीय कर्मियों की कोरोना से मौत हुई है।

चुनाव आयोग की गाइडलाइन में संशोधन

सीएम योगी ने कहा कि चुनाव ड्यूटी करने वाले जो भी व्यक्ति कोरोना के कारण दिवंगत हुए हैं, उन्हें चुनाव आयोग की गाइडलाइन में संशोधन कर मुआवजा और नौकरी दी जानी चाहिए। सीएम योगी ने कहा कि चुनाव आयोग की गाइडलाइंस जब जारी हुई थी उस समय कोरोना नहीं था इसलिए मुख्य सचिव को निर्देश दिए गए हैं कि इलेक्शन ड्यूटी के कारण जिन कर्मियों को संक्रमण हुआ और बाद में जिनकी मौत हुई, उन सभी को नियमानुसार मुआवजा देने के संबंध में चुनाव आयोग से बातचीत की जाए।

एक-एक करोड़ मुआवजे की मांग

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा के मुताबिक आजमगढ़ जिले में सबसे ज्यादा 68 शिक्षकों-कर्मचारियों की मृत्यु हुई है। प्रदेश के 23 ऐसे जिले हैं, जहां 25 से अधिक शिक्षकों-कर्मचारियों की संक्रमण से मौत हुई है। शिक्षक संघ के अनुसार कुल 1621 शिक्षकों की मौत कोरोना से हुई है। उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुरूप सभी मृत शिक्षकों/शिक्षामित्रों और अन्य कर्मचारियों के परिजन को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा दिए जाने की अपील की है।

Published on:
Also Read
View All
‘सत्ता नहीं, कार्यकर्ता BJP की असली पूंजी’, पंकज चौधरी ने विपक्ष पर साधा निशाना; बोले- विदेशी फंडिंग से फैलाया जा रहा भ्रम और अशांति

अमित शाह के दौरे के बीच लखनऊ में तिहरे हत्याकांड से सनसनी, नौबस्ता में पुलिस के बड़े अधिकारियों का जमावड़ा

SP Poster Politics: पोस्टरों में चचा का जलवा, भतीजे का चेहरा गायब! लखनऊ में सपा की सियासत ने पकड़ा नया मोड़

Amit Shah Lucknow Visit: एयरपोर्ट पर योगी का स्वागत वाला अंदाज, शहर में पुलिस का पहरा; अमित शाह के दौरे से पहले संदीप सिंह हाउस अरेस्ट

यूपी चुनाव से पहले भाजपा का संगठन विस्तार: टिकट कटने के दो साल बाद बृजभूषण की बीजेपी कार्यसमिति में एंट्री