लखनऊ

पंखुड़ी पाठक ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर दी बधाई, कही ये बात

पंखुड़ी पाठक ने अखिलेश यादव को लेकर कही ये बात.. फिर डिंपल यादव ने भी  
2 min read
• •
Updated: 1 Jul 2018, 1:00 PM IST
akhilesh yadav
पंखुड़ी पाठक ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर दी बधाई, कही ये बात

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अौर सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज रविवार को अपना ४६ वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन को लेकर सपा के कार्यकर्ता व्यापक तैयारियों में जुटे हैं। इस खास मौके पर पूरे उत्तर प्रदेश में सपा नेता व कार्यकर्ता पौधरोपण करेंगे। उपर से निर्देश भी आया है कि समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता प्रदेश भर में कम से कम 5 वृक्ष लगाए। जैसा कि अखिलेश यादव ने युवाअों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है। अखिलेश यादव ने सीएम रहते हुए युवाओं के लिए कई बड़े फैसले लिए जिसके कारण युवा आज भी उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। अखिलेश यादव अपना ये खास दिन अपने परिवार के साथ लंदन में मना रहे हैं। वहीं उनके जन्मदिन के मौके पर
कई लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सपा की प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने ट्विटर के जरिए शुभकामनाएं देते हुए लिखा है," माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा हृदय सम्राट अखिलेश जी को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं ।


साथ ही राजद नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी ट्विटर के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इसके आलावा सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व मंत्री जूही सिंह ने उन्हें जन्मदिन की बढ़ाई दी है।

डिंपल यादव ने इस अंदाज में दिया शुभकामनाएं

पत्नी डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के लिए कुछ लाइन लिखकर अलग अंदाज में उन्हें शुभकानाएं दी है। उन्होंने लिखा कि- यह स्वच्छ राजनीति और विकास की अलग धारा है।
आपका व्यक्तित्व, हमें सबसे प्यारा है।
आप की मुस्कानो से👉आपका #दुश्मन भी हारा है,
हर खुशिया मिले👉 ये #दुआ हमारा है।

जानिए, अखि‍लेश यादव के बारे में ये खास बातें

- 1 जुलाई, 1973 को इटावा में अखिलेश यादव का जन्म हुआ
- राजस्थान के धौलपुर सैनिक स्कूल से पढ़ाई-लिखाई पूरी की
- मैसूर यूनि‍वर्सि‍टी से एनवायरन्मेंटल टेक्नॉलोजी में इंजीनियरिंग
- ऑस्ट्रेलिया के सिडनी यूनि‍वर्सि‍टी से मास्टर्स डिग्री
- पहली बार 2000 में कन्नौज लोकसभा सीट से उपचुनाव जीतकर सबसे युवा सांसद बनने का गौरव हासिल किया
- तीन बार सांसद रहे (2000-2004, 2004-2009, 2009-2012)
- 2012 में उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने (38 साल उम्र)

Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप