लखनऊ

पत्रिका इम्पैक्ट : लोहिया संस्थान की वेबसाइट से हटाई गई अखिलेश यादव की तस्वीर

वेबसाइट पर उपलब्ध तस्वीर को बदलकर मेडिकल सुपरिटेंडेंट की नई तस्वीर लगाईं गई है।
2 min read
• •
Updated: 6 Oct 2017, 4:16 PM IST
Lucknow Health News

लखनऊ. डाक्टर राम मनोहर लोहिया संस्थान की वेबसाइट से जुडी खबर के पत्रिका पर प्रकाशित होने के बाद असर हुआ है। पत्रिका ने वेबसाइट से जुडी खबर प्रकाशित की थी जिसमें बताया गया था कि संस्थान की वेबसाइट पर मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ सुब्रत चंद्रा पूर्व सीएम और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ बैठे दिख रहे थे। वेबसाइट पर उपलब्ध इस तस्वीर को बदलकर मेडिकल सुपरिटेंडेंट की नई तस्वीर लगाईं गई है। तस्वीर चौकाने वाली इसलिए थी क्योंकि पूरे वेबसाइट पर वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर कहीं भी दिखाई नहीं दे रही थी। योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बने छह महीने से अधिक का समय हो गया है और वे लोहिया संस्थान के एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा भी ले चुके हैं।

लोहिया संस्थान प्रबंधन ने कराया संशोधन

पत्रिका उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित होने के बाद लोहिया संस्थान प्रबंधन ने तस्वीर को संशोधित कर दिया है। मेडिकल सुपरिटेंडेंट की पुरानी फोटो को हटाते हुए नई फोटो लगा दी गई, जिसमें वे कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं लेकिन उनके पीछे दीवाल पर लगी पूर्व सीएम अखिलेश यादव की तस्वीर नदारद दिख रही है। दरअसल इस तस्वीर से यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि लोहिया संस्थान प्रबंधन अभी भी अखिलेश यादव की कार्यशैली से प्रभावित है जबकि प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार सार्वजनिक कार्यक्रमों में पूर्व सरकार और पूर्व मुख्यमंत्रियों की कार्यशैली की आलोचना करते रहे हैं।

संस्थान के कार्यक्रम में सीएम आदित्यनाथ ले चुके हैं हिस्सा

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संस्थान में 28 अगस्त को एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था जिसमें उन्होंने नवनिर्मित हॉस्टल का नामकरण किया था और पूर्व मेयर डाक्टर एस सी राय की प्रतिमा का लोकार्पण किया गया था। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन, मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, मंत्री महेंद्र सिंह सहित कई मंत्रियों ने हिस्सा लिया था। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश दुबे भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के निदेशक डॉ दीपक मालवीय ने लोहिया संस्थान के लिए ट्रॉमा सेंटर की मांग उठाई थी।

Updated on:
6 Oct 2017, 4:16 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘पिताजी और सगे चच्चू को नहीं समझे तो रामपुरी वाले चचा का क्या कहना’, अखिलेश पर राजभर का तंज, बोले- आपके पास कंसवादी लोग हैं

‘शराब पीने के लिए मजबूर करता था पति’, 6 साल की बेटी को गलत तरीके से छूने का आरोप, प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या

समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल