लखनऊ

Patrika Keynote 2018, लखनऊ में वैचारिक महाकुंभ

Patrika Key Note कार्यक्रम में राजनीति, समाज और अन्य विधाओं के महारथी शिरकत करेंगे...
2 min read
• •
Updated: 7 Apr 2018, 8:46 AM IST
Patrika Key Note 2018 lucknow latest updates
Patrika KeyNote 2018, लखनऊ में वैचारिक महाकुंभ

लखनऊ. अवध में विचारों के महाकुंभ का आगाज हो गया है। इस महाकुंभ में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के विषयों पर चर्चा होगी। राजस्थान पत्रिका समाचार समूह द्वारा अयोजित किए जाने वाले की-नोट कार्यक्रम में वक्ता के रुप में राजनीति, समाज और अन्य विधाओं के महारथी अपने विचारों से अवगत कराएंगे। इस मौके पर राजस्थान पत्रिका समाचार समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी भी मौजूद रहेंगे।

विभिन्न विषयों पर स्पीकर रखेंगे अपने विचार

राजधानी के गोमतीनगर के विभूति खंड स्थित होटल हयात रेजेंसी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर स्पीकर अपने विचार रखेंगे। राजस्थान पत्रिका समूह के की-नोट कार्यक्रम में देश की राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न क्षेत्रों में अपना नाम रोशन करने वाली तमाम हस्तियां शिरकत करेंगी।

सपा के सुल्तान अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य भी रखेंगे अपनी बात

की-नोट कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जेडीयू के नेता पवन वर्मा जहां अपने राजनीतिक विचारों को रखेंगे तो वहीं पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. पी. मलिक और पूर्व राजदूत कवंल सिब्बल और पर्यावरण विद डाक्टर वंदना शिवा भी कार्यक्रम को संबोधित करेंगी।


आजम खान और वसीम रिजवी भी कार्यक्रम में होंगे शामिल

पत्रिका समूह के की-नोट कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और रामपुर से विधायक आजम खां, शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसिम रिजवी, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार और कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी भी अपने विचारों से लोगों को अवगत कराएंगी।


तीन बेटियां बताएंगी अपनी सफलता के राज

राजस्थान पत्रिका समाचार समूह के की-नोट कार्यक्रम में तीन बेटियां अपनी सफलता के राज के बारे में बताएंगी। यंगेस्ट पीएचडी स्कॉलर सुषमा वर्मा, नासा अवार्डी तपश्विनी शर्मा और विश्व किक बाक्सिंग चैंपियन तजामुल इस्लाम कार्यक्रम में शिरकत करेंगी और सफलता के मूल मंत्र को साझा करेंगी।

Published on: