लखनऊ

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, एक क्लिक में देखें अपने शहर में आज के भाव

Petrol Diesel Price Rate Today- सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार को भी पेट्रोल व डीजल (Petrol Diesel Price) के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। पांचवे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर हो चुकी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Aug 2021, 10:18 AM IST
Petrol Diesel Price Rate Today
Petrol Diesel Price Rate Today

लखनऊ. Petrol Diesel Price Rate Today. सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार को भी पेट्रोल व डीजल (Petrol Diesel Price) के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। पांचवे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर हो चुकी है। ईंधन की कीमतें स्थिर हैं। राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 98.56 रुपये तो डीजल 89.29 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। दिल्ली में आज का पेट्रोल 101.49 रुपये तो वहीं डीजल 88.92 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर तय होती है कीमतें

ईंधन की कीमतें हर रोज सुबह में बदलती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। बता दें कि इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

सरकारें वसूलती हैं टैक्स

डीजल की कीमतों का 54 फीसदी हिस्सा सेंट्रल एक्साइज और राज्यों के टैक्स का होता है, जबकि पेट्रोल की कीमतों में 60 फीसदी हिस्सा सेंट्रल एक्साइज और राज्यों के टैक्स का होता है। पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 32.90 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल पर 31.80 रुपये प्रति लीटर है।

Updated on:
29 Aug 2021, 10:18 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप