लखनऊ

Pihu Movie में बच्ची की सच्ची घटना लोगों को आई बेहद पसन्द, देखने के लिए सिनेमा घरों में लगी जमकर भीड़

Pihu Movie : पीहू मूवी Pihu Movie में बच्ची की सच्ची घटना लोगों को बेहद पसन्द आ रही है क्योंकि पीहू फिल्म में कहीं दर्द है तो कहां डर है।
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2018, 9:14 AM IST
Pihu Movie Free Download in HD 720p quality
Pihu Movie में बच्ची की सच्ची घटना लोगों को आई बेहद पसन्द, देखने के लिए सिनेमा घरों में लगी जमकर भीड़

लखनऊ. 16 नवंबर 2018 दिन शुक्रवार को रिलीज हुई पीहू मूवी लखनऊ के लोगों को बहुपत पसन्द आई हैं क्योंकि पीहू मूवी ने लोगों को दो सच्ची घटनाओं से रूबरू करवाया है। पहली सच्ची घटना नौकरानी के मासूम को 3 घंटे घर में बंद करने की है और दूसरी सच्ची कहानी दूसरी, रियल स्टोरी 2 साल की बच्ची की है।

पीहू मूवी एक नहीं दो सच्ची घटना के आधार पर बनाई गई हैं। इसलिए इन दो सच्ची घटनाओं को देखने के लिए लखनऊ लोग बहुत उत्सुक हो रहे हैं। लखनऊ सहित पूरे यूपी के लोग नौकरानी के मासूम को 3 घंटे घर में बंद करने की बजह और रियल स्टोरी 2 साल की बच्ची की कहनी जानने के लिए सिनेमा घरों में भारी भीड़ लगी हुई हैं। पीहू मूवी देखने के लिए लोग बहुत उताबले हो रहे हैं इसलिए कुछ लोग इंटरनेट पर पीहू मूवी डाउनलोड करने के लिए सर्च करने में लगे हुए हैं।

ये है दोनों घटनाओं की सच्ची कहानी

पहली कहानी के बारे में कापड़ी ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह कुछ साल पहले मुझे अपने कुछ दोस्तों के साथ डिनर पार्टी के लिए आमंत्रित किया गया था। लेकिन कुछ दिन पार्टी के कैन्सिल होने सूचना मिली क्योंकि उन्होंने अपनी नौकरानी को घर से निकाल दिया था। नौकरानी को निकालने की वजह भी बताई गई कि उनके बच्चे को 2-3 घंटे के लिए घर में बंद कर शॉपिंग करने चली गई थी। बस वहीं से शुरुआती तौर पर कहानी का आइडिया आया कि अगर बच्चा अकेला घर में है तो उसका क्या होता होगा? ऐसे बच्चे क्या करते होंगे? यहां पर यह कहानी उन्हे अधूरी नजर आई और यह कहानी एक सवाल बनकर रह गई।

दूसरी सच्ची घटना के बाद मिली पूरी कहानी

लोगों का कहना है कि दूसरी कहानी 2 साल की बच्ची की है, जिसकी मां की लाश घर में पड़ी है। बच्ची घर पर अकेली है। उसे पता ही नहीं है कि उसकी मां की मौत हो चुकी है, ऐसे में बच्ची अपनी मां से बातें भी कर रही है। फ्रीज से खाना निकाल रही है। रोटियां सेंकने की कोशिश कर रही है और गलती से गैस खुला छोड़ दे रही है। स्टोरी में कहीं दर्द है तो कहीं डर। लेकिन आपको जानकार ये ताज्जुब होगा कि ये कहानी असली है।

पीहू मूवी डाउनलोड करने की कोशिश कर रहे लोग

इसके साथ ही लखनऊ से कुछ लोगों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पीहू मूवी डाउनलोड करने की कोशिश में लगे हुए हैं ताकि वह फ्री में पीहू मूवी डाउनलोड करके देख सकें।

Updated on:
18 Nov 2018, 9:14 AM IST
Published on:
Also Read
View All
कौन हैं डिप्टी कमिश्नर के पद से इस्तीफा देने वाली अनुपमा राग? प्रशासनिक सेवा के साथ बॉलीवुड में भी बनाई खास पहचान, अब इस्तीफे से चर्चा में

‘विपक्ष को दिखाएंगे अपनी ताकत’, चंद्रशेखर आजाद 26 नवंबर को लखनऊ में करेंगे बड़ा शक्ति प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल की तर्ज पर यूपी में SIR का खेल: वोटर लिस्ट गड़बड़ी पर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी के खिलाफ खोला मोर्चा

मुस्लिम सियासत: पश्चिमी यूपी से रोहिलखंड तक तेज हुई राजनीतिक प्रतिस्पर्धा, पार्टियों में हिस्सेदारी की नई जंग

‘अयोध्या और काशी की तरह मथुरा में भी बने कृष्ण मंदिर’, मंत्री दयाशंकर सिंह ने अखिलेश से मांगा समर्थन; जानिए क्या कहा