लखनऊ

इस तारीख को लखनऊ मेट्रो रेड लाइन विस्तार का पीएम मोदी यूं करेंगे उद्घाटन, राजनाथ रहेंगे मौजूद

आखिरकार 8 मार्च को लखनऊ मेट्रो के दूसरे चरण का उद्घाटन होगा। लखनऊ एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया तक कई रन ट्रायल के बाद आखिरकार इसे कमर्शियल रन के लिए अथॉरिटी से इजाजत मिल गई है।

less than 1 minute read
Mar 02, 2019
Lucknow Metro

लखनऊ. आखिरकार 8 मार्च को लखनऊ मेट्रो के दूसरे चरण का उद्घाटन होगा। लखनऊ एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया तक कई रन ट्रायल के बाद आखिरकार इसे कमर्शियल रन के लिए अथॉरिटी से इजाजत मिल गई है। पीएम नरेंद्र मोदी लखनऊ 8 मार्च को लखनऊ मेट्रो रेड लाइन विस्तार का उद्घाटन करेंगे।

राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद-

8 मार्च को पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोपहर 1.30 बजे मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। इसी के साथ वे कानपुर, वाराणसी व आगरा मेट्रो का भी वो शिलान्यास करेंगे। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पूर्व में चर्चा थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके लिए लखनऊ आएंगे, लेकिन अब वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका उद्घाटन करेंगे। उनकी जगह गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में मौजूद रहेंगे। वे मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे।

उद्घाटन से पहले तैयारियों को लेकर एलएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने एक बैठक बुलाई थी जिसमें उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। इस बैठक में सभी वरिष्ठ अधिकारीयों ने हिस्सा लिया।

Published on:
02 Mar 2019 10:18 pm
Also Read
View All
अखिलेश यादव ने बड़े मंगलवार के भंडारे में खाई पूढ़ी, फिर सरकार से पूछे तीखे सवाल, कहा- रुपया कितना गिरेगा, क्या पाताल पहुंच जाएगा?

यूपी में 26 मई को खत्म हो रहा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल, अब किसके हाथ में होगी गांव की कमान, कैबिनेट में भेजा गया प्रस्ताव

UP में फ्यूल के लिए मारामारी: पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़, सपा सांसद बोले- महंगाई इतनी बढ़ेगी कि आसमान छोटा पड़ जाएगा

यूपी चुनाव 2027: एक्टिव मोड में आई कांग्रेस, खास स्ट्रैटिजी पर है फोकस, बिहार में हुई भूल से सीखा है सबक!

OP राजभर का पुतला फूंकने पहुंचे सपाई, पुलिस से छीना-झपटी, महिलाएं बोलीं- गलत टिप्पणी बर्दाश्त नहीं