लखनऊ

सरकार और संगठन में जल्द होगा बड़ा बदलाव, सीएम योगी-केशव प्रसाद मौर्य और महेंद्र नाथ पांडेय बुलाए गए दिल्ली

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ नाराजगी को लेकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी गंभीर हैं...
2 min read
Apr 08, 2018
PM Narendra Modi meeting with CM Yogi Adityanath on UP issues
सरकार और संगठन में जल्द होगा बड़ा बदलाव, सीएम योगी-केशव प्रसाद मौर्य और महेंद्र नाथ पांडेय बुलाए गए दिल्ली

लखनऊ. 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति में तमाम सियासी उलटफेर होने शुरू हो गए हैं। एक तरफ बीजेपी के दलित सासंदों ने पार्टी के अंदर ही अपने बगावती तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं तो दूसरी तरफ यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर भी रह रहकर बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। बीजेपी आलाकमान भी इस बात को समझ चुका है कि अगर समय रहते डैमेज कंट्रोल का काम नहीं किया गया तो आने वाले समय में पार्टी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

पीएम मोदी ने मांगी रिपोर्ट

बीजेपी के दलित सांसदों की उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ नाराजगी को लेकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी गंभीर हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पीएम मोदी ने खुद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को दिल्ली बुलाकर उनसे इस मुद्दे पर बात की। इसके साथ ही यूपी बीजेपी से भी पीएम मोदी ने पूरी रिपोर्ट मांगी है। सीएम योगी के अलावा यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ ? पाण्डेय ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की है। हालांकि सूत्रों की अगर मानें सीएम योगी ने पीएम मोदी से मुलाकात के लिए पहले से ही समय ले रखा था। शनिवार को दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक मुलाकात का दौर चला। पीएम मोदी ने सीएम योगी से दलित आंदोलन, पार्टी के दलित सांसदों के विरोध और सपा-बसपा के गठबंधन को लेकर बातचीत की और मौजूदा हालातों पर गहन मंथन किया।

यूपी में चढ़ा सियासी पारा

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के अचानक दिल्ली जाने से प्रदेश में सियासी पारा अचानक चढ़ गया है। जानकारी के मुताबिक इस सभी नेताओं से आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत केंद्रीय नेतृत्व भी मुलाकात करेगा। अमित शाह से मुताकात के दौरान ही उनके 10 अप्रैल को लखनऊ दौरे की पूरी प्लानिंग तय होगी। इसके साथ ही अमित शाह इन नेताओं के साथ दलित आंदोलन, 2019 के लोकसभा चुनाव और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी बातचीत की। दरअसल यूपी में बहुत जल्द मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल होने के आसार हैं। सरकार में कई बड़े चेहरों की जिम्मेदारियों ने परिवर्तन के साथ-साथ कई नए चेहरों को भी जिम्मेदारी देने की तैयारी हो रही है। जानकारी के मुताबिक 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी यूपी में बहुत-बहुत फूंक-फूंककर कदम रख रही है। इसी के चलते वह किसी को असंतुष्ट नहीं करना चाहती। ये भी तय माना जा रहा है कि बहुत जल्द ही यूपी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के साथ-साथ बीजेपी संगठन में भी बड़ा बदलाव देखा जा सकता है।

Published on:
08 Apr 2018 09:04 am
Also Read
View All
सपा विधायक इंद्राणी वर्मा के साथ हुआ हादसा; बहराइच में नीलगाय से टकराकर चकनाचूर हुई कार

बसपा ने पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ और रणधीर बेनीवाल को किया निष्कासित, मायावती ने कार्यकर्ताओं से की सावधान रहने की अपील

कभी रहे मायावती के ‘भरोसेमंद’ और अब पार्टी से हुए दोबारा निष्कासित; आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ कौन हैं?

2027 चुनाव से पहले BSP में बड़ा फेरबदल, मायावती ने अशोक सिद्धार्थ से छीनी 4 राज्यों की जिम्मेदारी, जानिए किसे मिला प्रभार

लखनऊ में प्रेमिका के लिए पत्नी की हत्या, गला दबाकर गोमती नदी में फेंका शव, गर्दन पर मिले नाखूनों के निशान से खुला राज