17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूसरी लव मैरिज से भड़का पति, बेटे संग मिलकर पत्नी को उतारा मौत के घाट: वारदात के बाद घर में ताला लगाकर पूरा परिवार फरार

Crime News: यूपी में पत्नी द्वारा लव मैरिज करने से नाराज पति ने अपने बेटे के साथ मिलकर महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
2 min read
Google source verification
crime news

सिंबोलिक फोटो

UP Crime: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोहरामऊ में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। पत्नी के दूसरी शादी कर लेने से नाराज पूर्व पति ने अपने 17 वर्षीय बेटे और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी परिवार घर में ताला लगाकर फरार हो गया है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कैसे हुई घटना?

गोहरामऊ निवासी प्रदीप यादव की तहरीर के अनुसार, भुलई खेड़ा गांव की प्रेमा देवी (35) की शादी करीब 18 साल पहले सेमरामऊ निवासी राजू यादव से हुई थी। दोनों के एक 17 वर्षीय बेटा रितेश है। करीब तीन साल के प्रेम संबंध के बाद प्रेमा ने सात महीने पहले प्रदीप से कोर्ट मैरिज कर ली थी और गोहरामऊ में प्रदीप के साथ रहने लगी थी। शादी के बाद भी वह बेटे से फोन पर बात करती रहती थी।
बुधवार रात मजदूरी कर लौटे प्रदीप ने प्रेमा के साथ खाना खाया और सो गया। रात करीब एक बजे नींद खुली तो प्रेमा कमरे में नहीं थी। रात भर तलाश के बाद सुबह ग्रामीणों ने नहर किनारे उसका शव पड़ा होने की सूचना दी।

बेरहमी से की गई हत्या

पुलिस के अनुसार, प्रेमा की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई। चेहरे के दाहिने हिस्से पर तीन बड़े घाव और कंधे पर भी गहरा घाव मिला है। इससे लगता है कि वारदात के दौरान महिला ने आरोपियों से संघर्ष भी किया था। प्रदीप ने आरोप लगाया कि राजू और उसके बेटे ने बहाने से बुलाकर अज्ञात साथी के साथ मिलकर हत्या की और खून से लथपथ शव नहर की पटरी पर छोड़कर भाग गए।

ताला लगाकर फरार हुआ परिवार

हत्या के बाद से पूर्व पति राजू यादव और उसका परिवार घर में ताला लगाकर गायब हो गया है। इस फरारी से पुलिस का शक और गहरा गया है। सूचना मिलते ही एसीपी काकोरी शकील अहमद और एडीसीपी पश्चिमी धनंजय कुशवाहा डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस जांच में जुटी

इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया कि प्रदीप की तहरीर पर पूर्व पति राजू, बेटे रितेश और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल खंगाल रही है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग