लखनऊ

पीएम सौभाग्य योजना के लिए करें आवेदन, मिलेगा मुफ्त बिजली कनेक्शन

PM Saubhagya Yojana Free Electricity Connection Details Benefits- मोदी सरकार ने देश के हर घर तक बिजली पहुंचाने के लक्ष्य रखते हुए सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य योजना) की शुरुआत की थी।योजना का उद्देश्य मुफ्त बिजली कनेक्शन देने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, जनता की सुरक्षा और संचार के साधन को और बेहतर बनाना है।
2 min read
• •
Updated: 17 Aug 2021, 9:25 AM IST
PM Saubhagya Yojana
PM Saubhagya Yojana

लखनऊ.PM Saubhagya Yojana Free Electricity Connection Details Benefits. मोदी सरकार ने देश के हर घर तक बिजली पहुंचाने के लक्ष्य रखते हुए सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य योजना) की शुरुआत की थी। उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों के सभी गांवों में बिजली पहुंचाने के उद्देश्य से सौभाग्य योजना की शुरुआत 25 सितंबर, 2017 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर की गई थी। इस योजना का उद्देश्य मुफ्त बिजली कनेक्शन देने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, जनता की सुरक्षा और संचार के साधन को और बेहतर बनाना है। जिन लोगों का नाम साल 2011 की सामाजिक-आर्थिक जनगणना में है, उन्हें सौभाग्य योजना के तहत मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया जाता है। वहीं जिनका नाम सामाजिक-आर्थिक जनगणना में नहीं है, उन्हें बिजली का कनेक्शन सिर्फ 500 रुपये के शुल्क पर मिल सकता है। जो लोग 500 रुपये एक बार में दे पाने में असमर्थ हैं, वह 10 आसान किस्तों में उसे चुका सकते हैं।

सरकारी कंपनियां भी करेंगी योगदान

इस योजना में सरकारी कंपनियां भी योगदान करेंगी। सरकारी कंपनी ओएनजीसी (ONGC) की ओर से नवोन्मेष (इन्नोवेशन) को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप के लिए बड़ा फंड रखा गया है। सरकार चाहती है कि युवा घरेलू काम में आने वाले और कम ऊर्जा खपत वाले बिजली के उपकरण बनाने की पहल करें।

बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

इस योजना में खासकर महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार होगा। मुख्य रूप से सौभाग्य योजना के जरिये रोजगार के रास्ते खुल सकते हैं। आमतौर पर बिजली कनेक्शन के लिए गरीब लोगों को मुखिया और सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। सरकार की मंशा है कि योजना के तहत लोगों को आसान तरीके से बिजली कनेक्शन मिल सके।

यहां मिलेगा सौभाग्य योजना का लाभ

- उत्तर प्रदेश

- मध्य प्रदेश

- जम्मू और कश्मीर

- ओडीसा

- झारखंड

- राजस्थान

- बिहार

- पूर्वोत्तर के राज्य आदि

Updated on:
17 Aug 2021, 9:25 AM IST
Published on: