लखनऊ

पीएनबी में अकाउंट खुलवाएं फ्री में मिलेगा 20 लाख रुपए का फायदा, जानिए कैसे

पंजाब नेशनल बैंक अपने उपभोक्ताआं को कई तरह के फायदे दे रहा है। जीरो बैलेंस और जीरो क्‍वाटर्ली एवरेज बैलेंस की सुविधा प्रदान कर रहा है। इसके साथ 20 लाख रुपए की भी सुविधा दे रहा है। तो अगर आप पीएनबी माई सैलरी अकाउंट (PNB MySalary Account) खुलवाते हैं तो उपर कहीं सभी सुविधाओं के हकदार हो जाते हैं, तो देर किस बात की है।

2 min read
Feb 08, 2022
पीएनबी में अकाउंट खुलवाएं फ्री में मिलेगा 20 लाख रुपए का फायदा, जानिए कैसे

PNB MySalary Account पंजाब नेशनल बैंक ने जनता को एक नई सुविधा उपलब्ध कराई है। अगर पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) में अपना खाता खुलवाते हैं तो आपकी बल्ले हो जाएगी। पीएमनबी को ग्राहक बनते ही फ्री में पूरे 20 लाख रुपए का फायदा मिलेगा। यह खास ऑफर नौकरीपेशा लोगों के लिए है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको बैंक में पीएनबी माई सैलरी अकाउंट (PNB MySalary Account) में खाता खुलवाना होगा। बस इसके बाद आप 20 लाख रुपए के हकदार हो जाएंगे, पर कुछ शर्त रहेगी। इतना ही नहीं, बैंक कई तरह की और सुविधाएं देता है। जानिए पीएनबी माई सैलरी अकाउंट क्या है।

PNB की सुविधाएं

पीएनबी (PNB) की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार अपनी सैलरी को बेहतर Manage करना चाहते हैं तो 'PNB MySalary Account' खाता खुलवाएं। अगर कोई व्यक्तिगत दुर्घटना हो जाती है तो बीमा के साथ ओवरड्राफ्ट (अधिक निकासी किया हुआ) और स्वीप सुविधा का भी लाभ भी मिलेगा।

जानिए कैसे मिलेगा 20 लाख का फायदा?

पंजाब नेशनल बैंक अपने सैलरी अकाउंट होल्‍डर्स को इंश्‍योरेंस कवर देती है। इसके साथ कई और सुविधाएं उपलब्ध करती है। जीरो बैलेंस और जीरो क्‍वाटर्ली एवरेज बैलेंस की सुविधा भी मिलती है। पीएनबी माई सैलरी अकाउंट (PNB MySalary Account) खुलवाने पर बैंक 20 लाख रुपए का पर्सनल एक्‍सीडेंट कवर देता है, यानी कि इस इस खाते को खुलवाने पर फायदा ही फायदा है।

PNB MySalary Account की हैं चार कैटेगरी

- सिल्वर कैटेगिरी : 10 हजार से 25 हजार मासिक सैलरी।
- गोल्ड कैटेगिरी : 25001 रुपए से 75000 मासिक सैलरी।
- प्रीमियम कैटेगिरी : 75001 रुपए से 150000 रुपए मासिक सैलरी।
- प्लैटिनम कैटेगिरी : 150001 रुपए से अधिक मासिक सैलरी।

फायदे ही फायदे -

- बैंक की ओर से ग्राहकों को ओवरड्राफ्ट की सुविधा।
- सिल्वर कैटेगरी के ग्राहकों को 50 हजार रुपए तक ओवरड्राफ्ट की सुविधा।
- गोल्ड को 150000 रुपए तक ओवरड्राफ्ट की सुविधा।
- प्रीमियम को 225000 रुपए तक ओवरड्राफ्ट की सुविधा।
- प्लेटिनम को 300000 रुपए तक ओवरड्राफ्ट की सुविधा।

ध्यान दें -

आप इस लिंक https://www.pnbindia.in/salary saving products.html पर विजिट कर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं।

Published on:
08 Feb 2022 11:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर