
UP Congress Protest: प्रदेश में बढ़ती ठंड में लखनऊ में राजनीतिक गर्मी बढ़ गई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा घेराव कर रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बैरिकेडिंग पर चढ़रते नजर आए। पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकने से के लिए बैरिकेडिंग लगाई है।
उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि हमें रोकने के लिए जो बैरिकेड यहां लगाए गए हैं, उन्हें हम किसी न किसी तरह तोड़ेंगे। हम आज विधानसभा में विरोध प्रदर्शन करने का अपना संकल्प पूरा करेंगे।
प्रदर्शन के बीच कांग्रेस के लोगों की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस पार्षद ममता चौधरी की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस महिला नेताओं को खींचकर ले गई और गाड़ी में बैठाया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में शीतकालीन सत्र चल रहा है। कांग्रेस प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर, बहराइच हिंसा, संभल शाही जामा मस्जिद हिंसा, झांसी मेडिकल कॉलेज में आगजनी में हुई बच्चों की मौत, बेरोजगारी, महंगाई, किसानो के मुद्दे को लेकर विधासभा का घेराव कर रही है।