16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौन हैं सत्यम मिश्रा? काशी विश्वनाथ मंदिर के नए CEO बने, जानें कहां-कहां संभाली जिम्मेदारी

Kashi Vishwanath Temple CEO Satyam Mishra: जानिए कौन हैं 2015 बैच के पीसीएस अधिकारी सत्यम मिश्रा, जिन्हें श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Mohsina Bano

Sep 16, 2026

Satyam Mishra

सत्यम मिश्रा (Photo ANI)

Who is Satyam Mishra: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2015 बैच के PCS अधिकारी सत्यम मिश्रा को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद वाराणसी का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। इससे पहले वह प्रयागराज में अपर जिलाधिकारी नगर के पद पर तैनात थे। उनके इस नए दायित्व के साथ ही उनके अब तक के प्रशासनिक सफर और कार्यशैली की चर्चा हर तरफ हो रही है।

सत्यम मिश्रा का जीवन पर‍िचय

सत्यम मिश्रा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहने वाले हैं। उनका जन्म 25 दिसंबर, 1984 को हुआ था। वह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा के 2015 बैच के PCS अधिकारी हैं और उन्होंने 15 मार्च, 2016 को प्रशासनिक सेवा ज्वाइन की थी। काशी विश्वनाथ मंदिर का CEO बनाए जाने से पहले सत्यम मिश्रा प्रयागराज में ADM (नगर) के पद पर तैनात थे। अब वह इस पद पर विश्व भूषण मिश्र का स्थान लेंगे।

प्रयागराज में ADM रहते भी चर्चा में आएथे सत्यम मिश्रा

प्रयागराज में अपर जिलाधिकारी (नगर) के पद पर रहते हुए सत्यम मिश्रा प्रशासनिक कार्यों के साथ कई संवेदनशील मामलों को लेकर भी काफी सक्रिय रहे। जून 2026 में पेपर लीक के मुद्दे पर सांसद संजय सिंह की छात्रों के साथ हो रही बैठक के दौरान वह मौके पर पहुंचे थे, जिसके बाद वह सुर्खियों में आए थे। इसके अलावा जुलाई 2026 में उन्होंने प्रयागराज में UPSC CAPF परीक्षा की तैयारियों की भी पुख्ता निगरानी की थी। इस परीक्षा के दौरान 7,510 अभ्यर्थियों के लिए 18 केंद्र बनाए गए थे और सत्यम मिश्रा ने परीक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए थे।

चार जिलों में डिप्टी कलेक्टर रह चुके हैं

सत्यम मिश्रा अपने प्रशासनिक करियर में कई जिलों में काम कर चुके हैं। सत्यम मिश्रा की पहली पोस्टिंग बतौर PCS अधिकारी बरेली में डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुई थी। इसके बाद उन्होंने गाजीपुर, महराजगंज और चित्रकूट में भी डिप्टी कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके अलावा वह रामपुर में सिटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। साल 2023 में उन्हें मुरादाबाद में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की जिम्मेदारी मिली। इसके बाद 6 जनवरी, 2025 से वह प्रयागराज में अपर जिलाधिकारी नगर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे, जहां से अब उन्हें काशी विश्वनाथ मंदिर की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।