लखनऊ

अस्पताल के पास फिरौती का इन्तजार कर रहे थे बदमाश, पुलिस ने इस तरह धर दबोचा

बदमाशों ने शिव बालक का अपहरण कर एक लाख बत्तीस हज़ार रूपये की फिरौती मांगी थी।
2 min read
• •
Updated: 27 May 2018, 7:25 PM IST
Lucknow News
अस्पताल के पास फिरौती का इन्तजार कर रहे थे बदमाश, पुलिस ने इस तरह धर दबोचा

लखनऊ. बाराबंकी के थाना बड्डुपुर के तरावा के रहने वाले अपहृत शिव बालक को पुलिस ने रविवार दोपहर को लखनऊ के बख्शी का तालाब इलाके से बरामद कर लिया है। बदमाशों ने शिव बालक का अपहरण कर एक लाख बत्तीस हज़ार रूपये की फिरौती मांगी थी। शनिवार को बीकेटी के लिए निकले शिव बालक का बदमाशों ने अपहरण कर लिया था और उसी के मोबाइल फोन से परिजनों को फोन कर फिरौती मांगी थी।

अस्पताल के पास मंगाई फिरौती

शनिवार रात फिरौती का फोन आने के बाद परिवार के लोगों ने रविवार की सुबह पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज मामले की तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने फोन नंबर को सर्विलांस पर लगाकर सुराग तलाशना शुरू किया। इस बीच रविवार को दिन में फिर से बदमाशों का फोन परिजनों के पास आया और रूपये लेकर चन्द्रिका देवी अस्पताल के पास पहुंचने को कहा। परिजनों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस की टीम अपहृत शिव बालक के परिजनों के साथ बदमाशों के बताये जगह पर पहुंची।

घेराबंदी कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस बीच अपहृत शिव बालक का परिजन जैसे ही रूपये देने बाइक सवार बदमाशों के पास पंहुचा, पहले से मुस्तैद पुलिस बल ने घेर कर दो बदमाशों टिंकू और संदीप को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मामपुर में अपहृत को बंधक बनाकर रखा गया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां से अपहृत शिव बालक को बरामद करते हुए दो अन्य आरोपियों चंद्रशेखर और छविनाथ को गिरफ्तार कर लिया।

अपहृत को किया बरामद

पुलिस की गिरफ्त में आये तीन आरोपी बीकेटी के जबकि एक गुडम्बा का रहने वाला है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि शिव बालक ने कुछ दिनों पहले जमीन बेचीं है और इससे मिले रूपये को हासिल करने के लिए उन्होंने शिव बालक का अपहरण किया था। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप