लखनऊ

सपा विधायक पूजा पाल ने केशव मौर्य से की मुलाकात, प्रयागराज सीट को लेकर मची हलचल

Lok Sabha Election 2024: सपा नेता पूजा पाल ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की है। मीटींग की तस्वीर केशव प्रसाद ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर सामने आते ही सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।
less than 1 minute read
Apr 07, 2024
sp_mla_puja_pal_meets_keshav_prasad_maurya_.png
Pooja Pal met Keshav Maurya before lok sabha election 2024

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही प्रदेश की सियासत तेज हो गई है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने हिस्से की तैयारीयों में जुट गई हैं। इसी क्रम में नेताओं के दल बदल का सिलसिला भी जारी है। कई नेता टिकट कटने से नाराज हो कर तो कई नेता टिकट मिलने के बाद भी राजनीतिक दलों का साथ छोड़ रहे हैं।

इसी चुनावी हलचल के बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें सपा विधायक पूजा पाल दिख रही हैं। पूजा पाल 2022 में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले सपा में शामिल हुई थीं। तस्वीर के सामने आते ही तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। बता दें, इससे पहले पूजा बसपा से दो बार एमएलए रह चुकी हैं। हालांकि, 2017 के विधानसभा चुनाव में पूजा पाल को इलाहाबाद पश्चिमी सीट से सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पटखनी देते हुए जीत हासिल की थी।

Published on:
07 Apr 2024 04:53 pm
Also Read
View All
कौन हैं Gen Alpha? अपनी मांगो को लेकर सड़कों पर उतरे, विरोध प्रदर्शन पर योगी सरकार ने DM और कमिश्नर को दिए निर्देश

‘स्कूलों में न शिक्षक, न पानी, न शौचालय’, मायावती बोलीं- बच्चों के हाथों में किताब की जगह आंदोलन क्यों? सरकार पर स्कूल बंद करने का लगाया आरोप

78 लाख से कराया मंदिर का जीर्णोद्धार, फिर पूजा करने से रोका, BJP विधायक ने लगाया जातिगत भेदभाव का आरोप

कौन हैं सपना यादव? काफिला रुकवाकर अखिलेश को कान की बाली देने के बाद से चर्चा में, जानिए पूरा मामला

बच्चों ने सड़क पर उतरकर उठाई आवाज, अब यूपी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, DM खुद स्कूल पहुंचकर बच्चों से करेंगे सीधा संवाद