लखनऊ

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में एक बार लगाएं पैसा, एक हजार से करें निवेश, हर महीने होगी कमाई

पोस्ट ऑफिस मंथली सेविंग स्कीम (Post Offiec Saving Schemes) के जरिये आप हर महीने कमाई कर सकते हैं
2 min read
• •
Updated: 18 Jan 2021, 11:03 AM IST
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में एक बार लगाएं पैसा, एक हजार से करें निवेश, हर महीने होगी कमाई
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में एक बार लगाएं पैसा, एक हजार से करें निवेश, हर महीने होगी कमाई

लखनऊ. पोस्ट ऑफिस स्कीम में निवेश सेविंग का एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। यह ग्राहकों को कई तरह की सुविधा देता है। करीब पांच साल तक भी निवेश करने पर एक तय समय बाद अच्छी बचत हो जाती है। पोस्ट ऑफिस मंथली सेविंग स्कीम (Post Offiec Saving Schemes) के जरिये आप हर महीने कमाई कर सकते हैं। इसमें छोटे अमाउंट से लेकर बड़े अमाउंट तक पैसे जमा कर अकाउंट खुलवाया जा सकता है। स्कीम में खोले गए अकाउंट को सिंगल व ज्याइंट दोनों की तरह से खुलवाया जा सकता है।

व्यक्तिगत खाता खोलते समय आप इस स्कीम में न्यूनतम 1,000 रुपए और अधिकतम 4.5 लाख रुपए का निवेश कर सकते हैं। लेकिन, ज्वाइंट खाते में अधिकतम नौ लाख रुपए तक जमा किया जा सकता है। यह योजना रिटायर्ड कर्मचारियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए काफी फायदेमंद है। ज्वाइंट अकाउंट दो से अधिक लोग भी खुलवा सकते हैं।

बराबर मिलेगा पैसा

- इस अकाउंट के बदले में मिलने वाली आय को हर मेंबर को बराबर दिया जाता है। यानी अंत में मिलने वाला पैसा एक बराबर सबको बांटा जाएगा।

- आप ज्वाइंट अकाउंट को कभी भी सिंगल अकाउंट में कन्वर्ट करा सकते हैं।

- इसी तरह सिंगल अकाउंट को भी ज्वाइंट अकाउंट में कन्वर्ट करा सकते हैं।

- ज्वाइंट अकाउंट संबंधी किसी तरह का बदलाव करने के लिए सभी अकाउंट मेंबर्स की ज्वाइंट एप्लीकेशन देनी होती है।

खाता खुलवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपको पोस्ट ऑफिस में बचत खाता (Savings Account) ओपन कराना होगा। इसके बाद में आप किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस शाखा में जाकर मंथली इनकम स्कीम (MIS) का फार्म लेना होगा। अकाउंट खुलवाने के लिए आपको आईडी प्रूफ, रेजिडेंशियल प्रूफ और दो पासपोर्ट साइज के फोटोग्रॉफ लगाने होंगे। इसमें सभी जानकारी भर कर विटनेस या नॉमिनी के साइन के साथ पोस्ट ऑफिस में जमा करना होगा। फॉर्म के साथ अकाउंट खोलने के लिए तय रकम के लिए कैश या चेक जमा कर सकते हैं।

पांच साल के बाद नहीं होगी कटौती

अगर आप एक साल के बाद समय से पहले भी पैसे निकालते हैं, तो एक वर्ष के बाद और तीन साल से पहले पैसे की निकासी पर दो फीसदी की कटौती होती है। वहीं तीन साल के बाद खाते में जमा राशि से एक फीसदी राशि की कटौती होती है। पांच साल के बाद न कटौती होगी, बल्कि पूरा पैसा सुरक्षित वापस मिलेगा।

Published on:
Also Read
View All
समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7