लखनऊ

69000 शिक्षक भर्ती व टेंडर घोटाला: दीवारों पर लगाए गए विवादित पोस्टर, पीएम मोदी व योगी की तस्वीर थी शामिल

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में शिक्षक भर्ती घोटाला (69000 teacher job scam) व पशुधन विभाग में टेंडर घोटाले को लेकर अब पोस्टर बाजी शुरू हो गई है।
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2020, 7:28 PM IST
Poster
Poster

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती घोटाला व पशुधन विभाग में टेंडर घोटाले को लेकर अब पोस्टर बाजी शुरू हो गई है। राजधानी लखनऊ में इसको लेकर वीवीआईपी गेस्ट हाउस की दीवार पर मंगलवार को किसी ने पोस्टर चस्पा कर दिए गए। पोस्टर में दोनों घोटालों के जिक्र के साथ ही पीएम मोदी, सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत कई वीवीआईपी लोगों की तस्वीरें भी छपी हुई है। जानकारी होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया, जिसने आनन-फानन में यह सभी पोस्टर तुरंत हटवाए। पोस्टर लगाने वाले की तलाश जारी है।

सोशल मीडिया पर भी हुए वायरल-

मंगलवार सुबह पोस्टर दीवारों पर लगाने का साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिए गए। जिससे अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। हालांकि इन 10 विवादित पोस्टरों में पोस्टर लगाने वाले का नाम नहीं लिखा है। विवादित पोस्टर में दो घोटालों का जिक्र किया गया है। पशुपालन विभाग में हुए टेंडर घोटाले का जिक्र करते हुए इसके आरोपियों के साथ सीएम योगी की फोटो दिखाई गई है। आपको बता दें कि 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती और पशुधन विभाग में टेंडर मामले में पुलिस ने कई आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है। वहीं पोस्टर मामले में एसीपी हजरतगंज अभय कुमार मिश्र ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है कि पोस्टर किसने लगाया है। छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7