लखनऊ

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में करें निवेश, 10 साल बाद वापस मिलेगी पूरी रकम, 9250 रुपये की मंथली पेंशन का भी लाभ

Pradhanmantri Vaya Vandana Yojana benefits and full details-बढ़ती उम्र में जीवन यापन के लिए पेंशन ही मुख्य जरिया होता है। ऐसे में सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में निवेश करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

2 min read
Jun 26, 2021
Pradhanmantri Vaya Vandana Yojana

लखनऊ. Pradhanmantri Vaya Vandana Yojana benefits and full details. बुढ़ापे में वृद्धजनों के लिए पेंशन गुजारे का एक बेहतर विकल्प होता है। बढ़ती उम्र में जीवन यापन के लिए पेंशन ही मुख्य जरिया होता है। ऐसे में सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में निवेश करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। ये योजना सोशल सिक्योरिटी स्कीम और पेंशन प्लान है। यह योजना एलआईसी द्वारा चलाई जाती है जिसपर वरिष्ठ नागरिकों को अच्छा ब्याज मिलता है।

उत्तर प्रदेश में कई ऐसे नागरिक हैं जिन्होंने वय वंदना योजना का लाभ लिया है। इस स्कीम के तहत 60 साल या उससे अधिक वर्ष के व्यक्ति मासिक पेंशन का विकल्प चुनने पर 10 वर्षों तक 7.4 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है। अगर वार्षिक पेंशन विकल्प चुनते है तो उन्हें 10 वर्षो के लिए 7.66 की दर से ब्याज मिलेगा। योजना में एकमुश्त निवेश करना होता है। ये वन टाइम इन्वेस्टमेंट स्कीम है।

अधिकतम 15 लाख का निवेश

स्कीम में अधिकतम 15 लाख का निवेश किया जा सकता है, जिसमें से 10 साल तक 9250 रुपये की मंथली पेंशन मिलेगी। आपके द्वारा निवेश की गई पूरी रकम 10 साल बाद आपको वापस कर दी जाती है। आप मासिक, तिमाही, सालाना किसी भी ऑप्शन से पेंशन ले सकते हैं।

इस तरह लें पॉलिसी का लाभ

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में निवेश करने के लिए आप एलआईसी ऑफिस या एलआईसी एजेंट से संपर्क कर सकते हैं। एलआईसी ने टोल फ्री नंबर 1800-227-717 भी जारी किया है। इस पर कॉल कर भी योजना से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं। प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में निवेश के लिए फॉर्म भरना होता है। फॉर्म में दी गई सभी जानकारियां सटीक देनी होती है।

Published on:
26 Jun 2021 12:49 pm
Also Read
View All