लखनऊ

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में एक बार लगाएं निवेश, 1 लाख से अधिक रुपये की मिलेगी पेंशन

सरकारी की ओर से चलाई जा रही वय वंदना योजना आर्थिक स्थिति को ठीक करने का एक बेहतर विकल्प होता है। बुढ़ापे में पेंशन के रूप इस योजना के तहत रुपये मिलते हैं, जिससे कि आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ बची जिंदगी काटना आसान हो जाता है। योजना के जरिये आप सालाना 1,11,000 रुपये की पेंशन पा सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 10 Jan 2022, 12:00 AM IST
Pradhanmantri Vyay Vandana Yojana Registration Investment Process
Pradhanmantri Vyay Vandana Yojana Registration Investment Process

लखनऊ. सरकारी की ओर से चलाई जा रही वय वंदना योजना आर्थिक स्थिति को ठीक करने का एक बेहतर विकल्प होता है। बुढ़ापे में पेंशन के रूप इस योजना के तहत रुपये मिलते हैं, जिससे कि आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ बची जिंदगी काटना आसान हो जाता है। योजना के जरिये आप सालाना 1,11,000 रुपये की पेंशन पा सकते हैं। स्कीम में आपको न्यूनतम एक हजार और अधिकतम 15 लाख का निवेश करना होता है। जिसमें से 10 साल तक 9250 रुपये की मंथली पेंशन मिलेगी। आपके द्वारा निवेश की गई पूरी रकम 10 साल बाद आपको वापस कर दी जाती है। पेंशन की रकम मासिक, तिमाही, सालाना किसी भी ऑप्शन से ले सकते हैं। इसके अलावा तिमाही के हिसाब से 1.61 लाख, छह महीने के हिसाब से 1.59 लाख और सालाना के हिसाब से 1.56 लाख रुपये का निवेश करना होता है।

एक बार लगाना होता है पैसा

उत्तर प्रदेश में कई ऐसे नागरिक हैं जिन्होंने वय वंदना योजना का लाभ लिया है। स्कीम के तहत 60 साल या उससे अधिक वर्ष के व्यक्ति मासिक पेंशन का विकल्प चुनने पर 10 वर्षों तक 7.4 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है। अगर वार्षिक पेंशन विकल्प चुनते है तो उन्हें 10 वर्षो के लिए 7.66 की दर से ब्याज मिलेगा। योजना में एकमुश्त निवेश करना होता है।

इस तरह कर सकते हैं आवेदन

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में निवेश करने के लिए आप एलआईसी ऑफिस या एलआईसी एजेंट से संपर्क कर सकते हैं। एलआईसी ने टोल फ्री नंबर 1800-227-717 भी जारी किया है। इस पर कॉल कर भी योजना से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं। प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में निवेश के लिए फॉर्म भरना होता है। फॉर्म में दी गई सभी जानकारियां सटीक देनी होती है।

Published on: