लखनऊ

Pramod Premi Yadav New Bhojpuri Song: प्रमोद प्रेमी यादव का भोजपुरी गाना ‘सइयां के दवाई चलाता’ ने मचाई धूम, अब तक 30 मिलियन लोग देख चुके हैं

Pramod Premi Yadav New Bhojpuri Song: 'सइयां के दवाई चलाता' से पहले प्रमोद प्रेमी यादव का 'मेहरारू चाही सुनर’ को भी खूब पसंद किया जा रहा है।

2 min read
Aug 08, 2021
पमोद प्रेमी यादव के भोजपुरी गाने

पत्रिका न्यूज नेटवर्क, लखनऊ. Pramod Premi Yadav New Bhojpuri Song भोजपुरी संगीत के मशहूर सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव का नया भोजपुरी गाना (Pramod Premi Yadav Bhojpuri Song) 'सईंयां के दवाई चलाता' (saiyan ke dawai chalta) इन दिनों खूब धूम मचा रहा है। इस गीत को यू ट्यूब (You Tube) और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर खूब पसंद और शेयर किया जा रहा है। अब तक इस गाने को अब तक करीब 30 मिलियन व्यू मिल चुके हैं। न्यूज रिलीज गाने मे एक्ट्रेस राखी का बोल्ड डांस भी दर्शकों में पसंद किया जा रहा है।


प्रमोद प्रेमी यादव का गाना 'सईंयां के दवाई चलाता' (saiya ke dawai chalta) सात अगस्त को स्पीड रिकॉर्ड्स यू ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। कुछ ही घंटों में इस गाने ने काफी व्यूज बटोरे। हालांकि यह गीत पहली बार स्पीड रिकाॅर्ड्स भोजपुरी यू ट्यूब चैनल पर 21 जून 2019 को अपलोड किया गया था, जिसे अब तक करीब 30 मिलियन (29,793,890) बार देखा जा चुका है। अब इस गाने का नया रिमिक्स वर्जन एक्ट्रेस राखी के बोल्ड डांस के तड़के के साथ एक बार फिर से रिलीज किया गया है। इस गीत को कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है और संगीत से सजाया है शंकर सिंह ने।

इसके पहले उनके गीत 'मेहरारू चाही सुनर’ (Mehraru Chahi Sunar) को भी दर्शक खूब पसंद कर चुके हैं। इस गीत को सारेगामा हम भोजपुरी (Saregana Hum Bhojpuri) यू ट्यूब चैनल पर 22 जुलाई 2021 को रिलीज किया गया था। इस गीत में प्रमोद प्रेमी यादव शिव भक्त (Shiv Bhakta) बने नाचते गाते नजर आ रहे हैं।


बताते चलें कि भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच प्रमोद प्रेमी यादव के भोजपुरी गाने (Pramod Premi Yadav Latest Bhojpuri Song) काफी पसंद किये जाते हैं। वह भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की संगीत की दुनिया में जाना माना नाम बन चुके हैं। सावन के मौसम में वो नए गाने रिलीज करते हैं, जिसे उनकी फैन फाॅलोइंग काफी पसंद करती है।

Published on:
08 Aug 2021 12:28 pm
Also Read
View All