राम मंदिर एक बार फिर तोगड़िया ने दिया बड़ा बयान, कहा- दूसरा पीएम ढूंढ़ लेंगे
लखनऊ. राजधानी में जनसभा को संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने एक बार फिर राम मंदिर पर बड़ा बयान देकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर कानून बनाया जाए, नहीं तो वह दूसरा प्रधानमंत्री ढूंढ़ लेंगे। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए तोगड़िया ने कहा कि मंदिर का संघर्ष मोदी के सामने शुरू नहीं हुआ है,राजीव गांधी, नरसिंह राव, अटल विहारी वाजपेयी के सामने भी संघर्ष था। उन्होंने कहा कि हिंदुअों का खोया हुआ गौरव अौर सम्मान पाने के लिए हम इकट्ठे हुए हैं। यह सपना अशोक सिंघल का है और हिंदुओं का है। मुख्यमंत्री योगी जी ये सपना महंत अवैद्यनाथ जी का भी है।
50 साल बाद हिंदुस्तान में कोई हिंदू नहीं बचेगा : तोगड़िया
आगे बयान देते हुए तोगड़िया ने कहा कि करोड़ों हिंदू अगर राम मंदिर नहीं बना सकते तो 50 साल बाद हिंदुस्तान में कोई हिंदू नहीं बचेगा। हिंदू अल्पसंख्यक होंगे। तोगड़िया ने कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि तुम डॉक्टर हो, मंदिर के लिए लड़ रहे हो। अपने बेटे को डॉक्टर बनाने के लिए लड़ो, लेकिन यह सिर्फ मंदिर का मामला नहीं है। हम मंदिर तो सरयू पार बना सकते हैं लेकिन क्या श्रीराम की जन्मभूमि वहां से 100 मीटर खिसका सकते हैं।
नहीं हुआ राम मंदिर निर्माण तो ढूंढ़ लेंगे दूसरा पीएम
पीएम मोदी को घेरे में लेते हुए कहा कि हम चेतावनी देना चाहते हैं कि अगर राम मंदिर के निर्माण कानून बनाकर शुरू नहीं हुआ तो हम प्रधानमंत्री भी बदल सकते हैं। हमें किसी व्यक्ति से प्रेम नहीं है। जो राम का सम्मान न कर सके वह किसी काम का नहीं है।
प्रधानमंत्री पर साधा निशाना
तोगड़िया ने कहा कि हम सभी लोग यह प्रतिज्ञा लेते हैं कि हम राम मंदिर बनाएंगे। धारा 370 हटाएंगे। बांग्लादेशियों को लगाएंगे। सस्ती शिक्षा, सस्ता पेट्रोल, युवाओं को रोजगार ला कर ही मानेंगे। प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि प्रधानमंत्री जी सरकार बनने के बाद क्या आपने एक बार भी राम का नाम लिया।
प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि बाबर की मंदिर तोड़ने वाली जिहादी चाल थी। हमने इस विचारधारा को अगर पराजित नहीं किया तो इस विचारधारा में पैदा हुई औलाद मोहम्मद अली जिन्ना ने देश को बांटा। इन्हीं जिहादियों की औलाद कश्मीर में पत्थर मार रही है। सेना पर सैनिकों की हत्या कर रही है। गाय की हत्या कर रही हैं। इनको मिट्टी में मिलाने के अभियान का नाम है अयोध्या में राम मंदिर निर्माण।