लखनऊ

लखनऊ में आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची प्रियंका चोपड़ा, नवाबों के शहर में रहेंगी दो दिन

लखनऊ में हैं फिल्म अभिनेत्री और ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा। यहां प्रियंका सोमवार व मंगलवार को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।

less than 1 minute read
Nov 07, 2022
तस्वीर: बच्चों को संबोधित करती प्रियंका चोपड़ा

मशहुर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नवाबों के शहर लखनऊ में नेक नियत के साथ आई हैं। आपको बता दें यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर प्रियंका दो दिन तक लखनऊ में रहेंगी। साथ में कई सामाजिक जिम्मेदारियों को भी पूरा करेंगी। सोमवार सुबह प्रियंका ने निगोहां के लालपुर के नजदीक आंगनबाड़ी केंद्र का भ्रमण किया।

इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में उनके सहयोगी और सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। प्रियंका चोपड़ा 1090 विमेन पावरलाइन, 181 वन स्टॉप सेंटर के साथ यूनिसेफ ऑफिस भी जाएंगी।

बच्चों के अधिकारों और लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा
प्रियंका को 2016 में ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर के रूप में चुना गया था। वह बच्चों के अधिकारों और लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मीडिया पैनल कॉन्फरेंस में भी हिस्सा लेती रहती हैं। वह भारत में जिन प्रमुख यूनिसेफ अभियानों से जुड़ी हुई हैं। उनका लक्ष्य किशोरियों और युवतियों को जीवन कौशल, उद्यम और नेटवर्किंग के कौशल का प्रशिक्षण देकर उन्हें मजबूत बनाना है।

समाज के बहिष्कृत और अधिकारों से वंचित वर्गों के लिए प्रचार
उन्होंने यूनिसेफ के अभियानों का प्रचार करने में भी काफी मदद की है। इन अभियानों से वह अपने समर्थकों को देश भर में किशोरियों के अधिकारों की मांग करने के लिए प्रेरित करती हैं। ज्यादातर उनके अधिकारों के लिए जो समाज के बहिष्कृत और अधिकारों से वंचित वर्गों से आते हैं।


उन्होंने बच्चों के खिलाफ हिंसा अभियान से जुड़े ऑडियो-वीडियो में भी अपनी आवाज दी है। जिसका मकसद बाल विवाह के साथ-साथ शारीरिक, भावनात्मक और यौन हिंसा के विभिन्न रूपों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

Published on:
07 Nov 2022 02:11 pm
Also Read
View All