लखनऊ

प्रियंका गांधी का आरोप, मेरे बच्चों का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करा रही भाजपा सरकार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के फोन टैपिंग के आरोप के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने भाजपा पर फोन टैपिंग का बड़ा आरोप लगाया है। प्रियंका गांधी का आरोप है कि सरकार उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करा रही है।

2 min read
Dec 22, 2021
Priyanka Gandhi Allegations BJP Hacking Instagram Account of Children

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के फोन टैपिंग के आरोप के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने भाजपा पर फोन टैपिंग का बड़ा आरोप लगाया है। प्रियंका गांधी का आरोप है कि सरकार उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करा रही है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है।

इंस्टाग्राम हैक करने का आरोप

कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अखिलेश यादव तो फोन टैपिंग की बात कर रहे हैं। मेरे तो बच्चों का इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कराया जा रहा है। भाजपा की सरकार तो विपक्षी दलों के खिलाफ दमन का रवैया अपना रही है। प्रियंका ने कहा कि आप लोग फोन टैपिंग की बात कर रहे हैं, भाजपा सरकार तो मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक करा रहे हैं। क्या उनके पास और कोई काम नहीं है।

पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। प्रयागराज में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में महिलाओं से संवाद के आयोजन पर प्रियंका ने कहा कि मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे के बाद इस देश की महिलाएं जाग गई हैं। वे सभी अपना हक मांग रही हैं। इसी कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रयागराज में आज महिलाओं के सामने झुक गए। मैं उनसे पूछना चाहती हूं इतने वर्षों से उनको महिलाओं की चिंता क्यों नहीं थी। पहले ये घोषणाएं क्यों नहीं की, जो वह आज कर रहे हैं।

Published on:
22 Dec 2021 11:21 am
Also Read
View All