लखनऊ

इस दल ने किया कांग्रेस के साथ गठबंधन, प्रियंका गांधी ने किया बड़ा ऐलान

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के यूपी में कदम बढ़ते ही पार्टी को मजबूती मिलना शुरू हो गई है। पहली ही बैठक के बाद छोटे दल उनकी ओर आकर्षित होने लगे हैं।
less than 1 minute read
Feb 13, 2019
Priyanka gandhi
Priyanka gandhi

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के यूपी में कदम बढ़ते ही पार्टी को मजबूती मिलना शुरू हो गई है। पहली ही बैठक के बाद छोटे दल उनकी ओर आकर्षित होने लगे हैं। बुधवार को प्रियंका कांग्रेस सांसद पीएल पुनिया व ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से मुखातिब हुईं। मौका था महान दल से गठबंधन के ऐलान का। इस दौरान महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने कांग्रेस के साथ गठबंधन करने का औपचारिक ऐलान किया।

केशव देव ने कहा यह-

केवश देव मौर्य ने कहा कि भाजपा से पिछड़ों के लिए बात की गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। हम कांग्रेस के साथ पहले भी थे और अब गठबंधन करके 2019 चुनाव में जीतेंगे। कांग्रेस सभी की बात सुनती है और सबको हिस्सेदारी देती है। विधासभा व लोकसभा चुनाव में हम कांग्रेस के साथ हैं। जो दलित-पिछड़ो को लेकर राजनीति कर रहे हैं, उन्होंने इनके लिए कुछ नहीं किया।

प्रियंका गांधी ने कहा यह-

प्रियंका गांधी इस दौरान ज्यादा कुछ नहीं बोली, लेकिन 2019 चुनाव की लड़ाई को जी जान से लड़ने की बात जरूर कही। उन्होंने केशव देव मौर्य का स्वागत किया और कहा कि हम उनके साथ मिलकर 2019 चुनाव की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल जी ने हमें लक्ष्य दिया है कि एक ऐसी राजनीति का निर्माण करें जिसमें सबकी भागीदारी हो। सभी वर्ग व सभी समुदायों का प्रतिनिधित्व हो और उसी के प्रति यह प्रयास है।

Published on:
13 Feb 2019 07:45 pm