लोकतंत्र मुक्ति आन्दोलन के संयोजक प्रताप चंद्रा
चुनाव आयोग से लगातार पिछले एक सप्ताह से ईवीएम वोटिंग मशीन पर
प्रत्याशियों की रंगीन फोटो लगाने की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक इस
सम्बन्ध में आयोग की ओर से कोई निर्देश नहीं जारी किया गया है।
प्रताप
चंद्रा का कहना है कि इस बार जब चुनाव में कलर्ड बुकलेट परिवारों में
दिया जा रहा है तो ईवीएम मशीन पर प्रत्याशियों की रंगीन (कलर) फोटो क्यों
नहीं लगाई जा सकती। जिससे फोटो लगाने का मकसद सार्थक हो सके।
इस
मांग को लेकर लोकतंत्र मुक्ति आन्दोलन की अपील पर लखनऊ के तमाम आज़ाद
प्रत्याशी संयोजक प्रताप चंद्रा के नेतृत्व में 13 जनवरी को लखनऊ स्थित
राज्य चुनाव आयोग पर जुटकर सत्याग्रह करेंगे जिससे वोटिंग मशीन पर
प्रत्याशियों की लगने वाली फोटो रंगीन लग सके।
गौरतलब है कि
लोकतंत्र मुक्ति आन्दोलन द्वारा किये सतत प्रयास द्वारा चुनाव आयोग को देश
भर के आज़ाद प्रत्याशियों नें 24000 पोस्टकार्ड लिख कर मांग किया था कि
वोटिंग मशीन पर प्रत्याशियों की फोटो लगाईं जाये और चुनाव-चिन्ह हटाया जाए।
काफी संघर्ष के फलस्वरूप आयोग नें वोटिंग मशीन पर प्रत्याशियों की फोटो
लगाने का निर्णय लिया। अब फोटो रंगीन लगवाने का प्रयास जारी है।