लखनऊ

कानून व्यवस्था को लेकर प्रसपा नेताओं ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

कानून व्यवस्था को लेकर प्रसपा नेताओं ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

2 min read
Jan 04, 2019
कानून व्यवस्था को लेकर प्रसपा नेताओं ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

लखनऊ. प्रदेश की कानून व्यवस्था व सरकार की कई नीतियों के विरोध में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के महासचिव आदित्य यादव ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। 21 सदस्यी प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे पार्टी के महासचिव आदित्य यादव ने राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष की बधाई दी। इसके साथ ही आदित्य यादव ने खुशी जताई और धन्यवाद दिया कि राज्यपाल महोदय ने हम लोगों को तीन दिन के अन्दर ही समय दिया, यह उनकी कार्यशैली को दर्शाता है कि वह कितनी तेजी से अपना कार्य करना चाहते है।


इस दौरान आदित्य यादव ने किसानों की सम्पूर्ण कर्ज माफी, सम्पूर्ण गन्ना मूल्य का भुगतान, उत्तर प्रदेश में व्याप्त गुंडाराज, हत्या, लूट, डकैती पटरी दुकानदारों, ऑटो-टैंपो व ई-रिक्शा, की समस्याओं के सम्बन्ध में राज्यपाल महोदय को यह कहते हुए अवगत कराया कि चुनी हुई सरकार आम जनता की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इसलिए आप स्वयं संज्ञान लेकर आम जनता की समस्याओं का निराकरण कराएं। राज्यपाल ने प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को आश्वस्त किया कि आप की सभी मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा और इन समस्याओं के निराकरण करने का पूरा प्रयास किया जायेगा।


प्रसपा (लोहिया) ने राज्यपाल को जो ज्ञापन सौपा उसमें किसानों पर हो रहे अत्याचार, युवाओं की समस्या, बढ़ती महंगाई व बिगड़ते लॉ एंड आर्डर के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी, वरिष्ठ समाजवादी नेता भगवती सिंह जी, पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, पार्टी महासचिव राम नरेश यादव, पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता, मुख्य प्रवक्ता सीपी राय, वरिष्ठ नेता रिछपाल चौधरी, रघुनंदन सिंह काका, लखनऊ मंडल प्रभारी राम सिंह यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक मिश्रा, मो. शाहिद, अभिषेक सिंह ‘आशू’, लखनऊ के जिला अध्यक्ष एवं चिनहट ब्लॉक प्रमुख रंजीत यादव, महानगर अध्यक्ष एवं प्रवक्ता अजय त्रिपाठी मुन्ना, नितिन कोहली, अनिल वर्मा, जर्रार हुसैन, शम्मी वोहरा, विनीत शुक्ला, आशुतोष त्रिपाठी समेत अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता माजूद थे।

Published on:
04 Jan 2019 07:32 pm
Also Read
View All