लखनऊ

Public Holiday: 6, 7 और 8 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल, दफ्तर, जानें, इस महीने कितने दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश

Public Holiday: सितंबर महीने में लगातार तीन दिन की छुट्टियां रहने वाली है। आइए जानते हैं कि किस- किस दिन बैंक, ऑफिस, स्कूल, कॉलेज बंद रहने वाले हैं?
2 min read
Sep 05, 2024
Public Holiday announcement on 6 7 and 8 September continue 3 days know reason and full detail

Public Holiday: सितंबर का महीना शुरु हुए आज यानी गुरुवार को 5 दिन को हो गए हैं। इस महीने बच्चों की मौज वाली होनी वाली है। इस महीने कई छुट्टियां हैं। हालांकि, सितंबर महीने में ज्यादा त्योहार नहीं हैं, फिर भी पहले हफ्ते में 3 दिन लगातार अवकाश रहने वाला है। 6, 7 और 8 सितंबर को छुट्टियां रहेंगी। इस दौरान स्कूल, कॉलेज, सरकारी ऑफिस और बैंक बंद रहेंगे।

इस महीने गणेश चतुर्थी जैसे त्योहार पड़ रहे हैं। हम भारतीय बड़े हर्षोल्लास से त्योहार मनाते हैं। पूरा परिवार एक साथ खुशियों के साथ जश्न मनाता है। त्योहार लोगों के लिए आनंद, सामृद्धि, और समर्थन का स्रोत होते हैं। त्योहार परिवार को एक साथ आने का मौका देते हैं। इससे लोगों को अपने परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने का सुनहरा मौका होता है। ये वक्त अनमोल होता है और संबंधों को मजबूती देता है।

6, 7 और 8 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश

6 सितंबर को हरितालिका पड़ रही है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। हरतालिका तीज का व्रत महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा के लिए हर साल रखती हैं। इस बार हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर यानी शुक्रवार के दिन रखा जाएगा। इस बार हरितालिका तीज पर कई शुभ योग बन रहे हैं। यह त्योहार मुख्य रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में मनाया जाता है। इन राज्यों में हरितालिका के दिन छुट्टी रह सकती है।

7 सितंबर को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा। ये त्योहार मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, एमपी, और तमिलनाडु में मनाया जाता है। ऐसे में इन राज्यों में गणेश चतुर्थी के दिन सार्वजनिक अवकाश रह सकता है। इसके अलावा 8 सितंबर को रविवार है जिसकी वजह से सभी जगह पर अवकाश रहता है।

16 और 17 सितंबर को रहेंगी छुट्टियां

16 सितंबर को ईद ए मिलाद बारावफात है। इसकी वजह से सभी जगहों पर स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे। 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा पड़ रहा है। इस अवसर पर भी छुट्टियां रहेंगी।

Updated on:
05 Sept 2024 09:41 pm
Published on:
05 Sept 2024 09:35 pm