लखनऊ

Public Holiday: 3 दिन की छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे बैंक, स्कूल और दफ्तर, जानें वजह

Public Holiday: उत्तर प्रदेश में दिवाली की छुट्टी के साथ दो और छुट्टियां मिलने वाली हैं। आइए देखते हैं कि यह छुट्टियां कब पड़ रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 26 Oct 2024, 9:45 AM IST
Public Holiday

Public Holiday: दिवाली को लेकर उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में धूम है। अक्टूबर के साथ नवंबर भी अपने साथ छुट्टियों की बौछार लाया है। ऐसे में कुछ लोग घर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कुछ घूमने का प्लान कर रहे हैं। अगर आप भी यहीं सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस साल आप 3 दिन की छुट्टियों का लुत्फ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं कि यह छुट्टियां कब हैं…

इस दिन बंद रहेंगे सभी बैंक और ऑफिस

2024 में दिवाली की तारीख को लेकर लोग काफी असमंजस की स्थिति में है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस साल दिवाली दो दिन है- 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को। उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां छुट्टियां 31 अक्टूबर से ही चालू हो जाएंगी। RBI की लिस्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में दिवाली की छुट्टी 31 अक्टूबर को है। इसके बाद, 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा की छुट्टी है। वहीं, 3 नवंबर को रविवार की छुट्टी है। ऐसे में 31, 1 और 2 दो सभी बैंक, स्कूल-कॉलेज और दफ्तर बंद रहेंगे। 

15 नवंबर को भी रहेगी छुट्टी

उत्तर प्रदेश में 15 नवंबर को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन देव दीपावली, गुरु पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा है। इस दिन प्रदेश के स्कूल, कॉलेज, बैंक और दफ्तर बंद रह सकते हैं। किसी भी भ्रम की पुष्टि के लिए माता-पिता और छात्र स्कूल और विश्वविद्यालयों से संपर्क कर सकते हैं। वहीं, कर्मचारी अपने कार्यालय से पुष्टि ले सकते हैं।

जानिए कब कब है छुट्टी…

Updated on:
26 Oct 2024, 9:45 AM IST
Published on: