23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bank Holiday: दिवाली की छुट्टी पर RBI भी हुआ कंफ्यूज? जानें किस दिन बंद रहेंगे बैंक

Bank Holiday on Diwali: साल 2024 में दिवाली को लेकर लोगों में काफी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस साल दिवाली दो दिन पड़ रही है, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को। अब RBI द्वारा जारी की गई लिस्ट में भी यही कन्फ्यूजन देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 24 Oct 2024, 8:09 AM IST

Bank Holiday

Bank Holiday

Bank Holiday on Diwali: दिवाली का त्यौहार कार्तिक अमावस्या के दिन मनाया जाता है, लेकिन साल 2024 की दिवाली की तारीख को लेकर उत्तर प्रदेश समेत पूरे भारत में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यह भ्रम पंचांग और ग्रेगोरियन कैलेंडर में तारीखों के अंतर से पैदा हुआ है। यही भ्रम RBI( Reserve Bank of India) की लिस्ट में भी देखने को मिल रहा है। अब ऐसे में लोग कंफ्यूज हैं कि बैंक की छुट्टी कब रहेगी। आइए जानते हैं कि RBI ने दो दिन की छुट्टी का ऐलान क्यों किया है…

कब मनाई जाएगी दिवाली?

दरअसल, 2024 में 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को कार्तिक अमावस्या पड़ रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, दिवाली कार्तिक अमावस्या पर ही मनाई जाती है और इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। पंचांग के अनुसार कार्तिक अमावस्या गुरुवार 31 अक्टूबर 2024 को दोपहर 3 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगा और शुक्रवार 1 नवंबर 2024 शाम 06 बजकर 16 मिनट पर खत्म होगा। दिवाली के दिन सूर्यास्त के बाद दीपक जलाने की मान्यता है। ऐसे में काशी के पंडितों ने बताया है कि दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: कंफर्म हुई दिवाली की तारीख, काशी के पंडितों ने बताया कब है शुभ मुहूर्त 

दिवाली पर RBI हुआ कंफ्यूज, जारी की दो दिन की छुट्टी

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने दिवाली के लिए दो दिन की छुट्टी दी है। RBI द्वारा जारी किए गए लिस्ट में गुरुवार 31 अक्टूबर और शुक्रवार 1 नवंबर 2024 दोनों दिन की छुट्टी है। उत्तर प्रदेश में RBI ने दिवाली की छुट्टी 31 को, राजस्थान में 31 को, दिल्ली में 31 को, चेन्नई में 1 को, जम्मू में 1 को है। यहां चेक करें RBI का अक्टूबर और नवंबर महीने का छुट्टी का कैलेंडर।

अक्टूबर में छुट्टियों का कारण

नवंबर में छुट्टियों का कारण